30 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष: आज अच्छे कार्यों में आप अपनी ऊर्जा लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

वृष: समय आपके पक्ष में नहीं है, भाग्य पर निर्भर रहते हुए कुछ भी न करें। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत है। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। उच्चधिकारी आप काम से खुश होंगे। बैंक से लोन आदि ले सकते हैं। प्रयासों से सफलता मिलेगी। माता के सेहत की चिंता हो सकती है।

कर्क: आप असुरक्षा के अस्थायी दौर में हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आज आपको जीवन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है लेकिन आप समझ नहीं पाएंगे कि ऐसा क्यों है। किसी पर तुरंत भरोसा न करें। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप इसमें सफल भी हो सकते हैं। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। करियर के कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकता है।

कन्या: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। आज सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे।अनावश्यक वाद विवाद और तनाव से दूर रहें।

तुला: आज पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक: आज आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना रहेगा। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु: आज के दिन मन में अच्छे विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। आज कोई पुराना मित्र आपको मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर प्यार आएगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

मकर: आज नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। राजनीति में सक्रिय लोग आज संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ: आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा। नौकरी में आपकी पदोन्नति हो सकती है। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद साबित होगा।

मीन: आज दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। लोग आपकी सलाह मानेंगे। अचानक यात्रा के कारण थोड़ी आपाधापी हो सकती है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

Back to top button