हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर 75वें गणतंत्र दिवस पर 3 दिवसीय कार्निवल का आयोजन!

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 23 से 25 दिसंबर के बीच 3 दिवसीय कार्निवल आयोजन किया जाएगा।

मेट्रो स्टेशन पर हर बार की तरह इस बार भी ‘मेड इन इंडिया’ के तहत हस्तशिल्प स्वदेशी सामानों को छोटे एवं मझौले व्यापारियों द्वारा विक्रय के लिए रखा जाएगा।

कार्निवाल में आप क्या खरीद सकते हैं?

कार्निवल में लगे स्टॉल में होममेड चॉकलेट, हस्तशिल्प उत्पाद, खिलौने, बेकरी, सूखे मेवे, पौधे, कपड़े, साज-सजावट का सामान, मोमबत्ती, स्नैक्स, आभूषण जैसे अन्य सामानों को रखा जाएगा।

रिपब्लिक डे कार्निवल 23 से 25 जनवरी के बीच हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो यात्री एवं अन्य लोगों के लिए सुबह 11 से रात 08 बजे तक प्रदर्शनी खुली रहेगी

Back to top button