3 मई राशिफल: कुम्भ- धनधान्य में वृद्धि होगी

download (6)मेष- बैंकिंग कार्यों को फर्स्ट हाफ में पूरा करने की कोशिश करें। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। प्रभाव और पूछपरख बनी रहेगी। दिन शुभ फलकारक। रिश्तों में सुधार होगा। यात्रा योग बना हुआ है।

वृष- कामकाज बेहतर बना रहेगा। प्रयासों में तेजी बनी रहेगी। सभी का सहयोग पाएंगे। लाभ में वृद्धि के संकेत हैं। दिन कारोबारी गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ाने वाला। निजी खर्च बढ़ा हुआ रहेगा।

मिथुन- भाग्य की प्रबलता के साथ शुभ कार्यों में तेजी आएगी। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। सराहना मिलेगी। पैतृक पक्ष से लाभ होगा। आर्थिक स्त्रोत बढ़ाने पर विचार करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कर्क- असहजताएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। परिस्थितियों में तेजी से सकारात्मकता बढ़ेगी। प्रबंधन से जुड़ीं गतिविधियों में तेजी आएगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभकर।

सिंह- आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें। दोपहर से पहले महत्वपूर्ण सौदों समझौतों को अंतिम रूप दें। आस्था और आत्मविश्वास बढ़े हुए रहेंगे। दिन अप्रत्याशितता बढ़ाने वाला। चर्चाओं में सतर्कता रखें।

कन्या- पेशेवरता पर ध्यान दें। तात्कालिक बाधाओं का हल तुरंत खोजें। घर परिवार में शुभता सहजता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। साझेदारी और सहकारिता में रुचि लेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

तुला- प्रियजनों से भेंट का समय सुबह का रखें। बैंकिंग गतिविधियों को भी जल्द पूरा करने की सोच रखें। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। तार्किक बनें।

वृश्चिक- अपनों का साथ सुख सौख्य बनाए रखेगा। अनुकूलता में तेजी से बढ़ेगी। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता के संकेत हैं। विपक्ष से सावधान रखें। मौसमी सावधानियां बरतें।

धनु- संपर्क एवं सामाजिक क्षेत्र में अच्छा करते रहेंगे। प्रियजनों के साथ शुभ समय बिताएंगे। कामकाज बेहतर रहेगा। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। भौतिकता पर जोर देंगे। संसाधनों में वृद्धि संभव।

मकर- घर-परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन मंगलकारी। तेजी बनाए रखें।

कुम्भ- नवीन प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। इकॉनॉमिक स्टेटस बेहतर बना रहेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी। अपनों के साथ उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निर्णय क्षमता बढ़ेगी।

मीन- शुभ निवेश के जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रभाव एंव पूछपरख बढ़ेगी। विवादों के परिणाम पक्ष में रह सकते हैं। सृजनात्मकता एवं स्मरण क्षमता को बल मिलेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ

Back to top button