पक्षी को मारने वाले 3 फीट बड़े केकड़े को देखकर रह जाएंगे हैरान

समुद्री खानों में केकड़ा सबसे पसंदीदा व्यंजन है। केकड़ा तंदूरी, केकड़ा करी और केकड़ा सूप भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है लेकिन 3 फिट का केकड़ा अगर सामने आ जाए तो क्या खाने की सोचेंगे आप।
दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें 3 फीट का केकड़ा दिख रहा है। जिसका वजन करीब 8 पौंड है। यह केकड़ा सीधे पेड़ों पर चढ़ जाता है और अपने जबड़े से जकड़ कर रखता है।
अमेरिका के डार्टमाउथ कॉलेज के जीव वैज्ञानिक मार्क लैडरे ने ये वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह भारी भरकम केकड़ा एक पक्षी को निशाना बनाता है।





