3 नवम्बर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— ऑफिस में आज काम का दबाव रहेगा लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में आशातीत सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। साझेदारों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ में कुछ उठापटक हो सकती है।

वृषभ राशिफल— आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर में कुछ मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विदेशों से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण संभव है। हड्डी संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल— अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा नोंक-झोंक झगड़े का रूप ले सकती है। कार्यस्थल में अनावश्यक काम ज्यादा मिलेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है। मनोनुकूल भोजन न मिलने से अप्रसन्न रहेंगे। आर्थिक हानि की भी आशंका है इसलिये विचारपूर्वक ही धनखर्च करें।

कर्क राशिफल— अच्छे ग्राहकों और साझेदारों से जुड़ने के कारण कारोबार में प्रगति होगी। आलोचक आपकी प्रतिभा के समक्ष नतमस्तक हो जायेंगे। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नयी रणनीति का प्रयोग कर सकते हैं। दिनचर्या संतुलित रहने वाली है।

सिंह राशिफल— आपमें आत्मविश्वास की कमी रहेगी, लेकिन आप ये व्यक्त नहीं होने देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की से जलने वाले लोग सक्रिय हो सकते हैं। वरिष्ठ लोग आपकी निष्ठा और कार्य की गुणवत्ता की प्रशंसा करेंगे। शुगर के रोगियों को कुछ संभल के रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशिफल— लव लाइफ आज काफी रोमांटिक रहने वाली है। लेकिन पड़ोसियों से आज किसी बात पर झगड़ा भी हो सकता है। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कोई पुरानी बातें दोबारा से जेहन में कौंध सकती हैं। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला राशिफल— शरीर में आज कुछ कमजोरी सी महसूस होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज कुछ आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। आलोचनाओं से परेशान हो सकते हैं। लोग आपका दुरूपयोग न कर पायें इसका ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी मामले उलझ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल—  कार्यों में सफलता और आर्थिक लाभ होने के योग प्रबल हैं। प्रतिष्ठित लोगों से बेहतरीन संवाद स्थापित कर पायेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ कलह उत्पन्न हो सकती है। मित्रों और सगे-संबंधियों का घर में आगमन हो सकता है।

धनु राशिफल— मनवांछित फल न मिलने से निराशा रहेगी। धन लाभ तो होगा लेकिन कार्य पूरी तरह सफल नहीं होंगे। पढाई में व्यवधान रहेगा। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। पिता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आपके विषय में लोग गलत राय बना सकते हैं।

मकर राशिफल— आज सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। संबंधियों से उपहार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। नयी नौकरी में उम्मीद के मुताबिक़ कार्य न मिलने से कुछ निराश जरूर हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा लोगों को भाव न दें वरना आपको उनकी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है।

कुम्भ राशिफल— आपकी सामाजिक स्थिति खराब हो सकती है। अनैतिक कार्यों में लिप्त होने से बचें। रोगों और आकस्मिक समस्या में धन खराब हो सकता है। किसी की बातों का अनादर न करें। जीवनसाथी का व्यवहार काफी रूखा-रूखा सा रहेगा।

मीन राशिफल— प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से न बतायें। लंबी दूरी की यात्राओं को टालना उचित रहेगा। आपके शत्रु आज हावी हो सकते हैं। बच्चों की माँगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मानसिक तनाव के कारण आज कार्य में कम ध्यान रहेगा। आपके सामने मौके होंगे पर पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे।

Back to top button