छोटे परदे की संस्कारी बहुओं में से एक हिना खान आज 31 साल की हो गईं हैं. हिना का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर में हुआ था. हिना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में टीवी शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी. इस शो में हिना अक्षरा नाम बहु के किरदार में नजर आईं थीं.

हिना खान ने छोटे परदे पर अपनी संस्कारी बहु के तौर पर पहचान बनाई है. हिना खान बिगबॉस-11 में नजर आईं थीं. इस शो में हिना खूब लड़ाई-झगडे किए थे और इस वजह से उनका नाम ड्रामा क्वीन पद गया था.

हिना खान ने बिगबॉस के घर में कई सारे ड्रामे किये थे. वो इस शो की रनरअप कंटेस्टेंट रहीं थीं और शिल्पा शिंदे ने ये शो जीत लिया था. आपको यह भी बता दें कि हिना कई टीवी रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकीं हैं उन्हें आपने टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के आठवें सीजन और रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में भी देखा होगा.

हिना सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और हर थोड़े दिन में अपने हॉट फोटोज शेयर कर सुर्ख़ियों में आ जाती हैं. हिना कई बार अपना बिकिनी अवतार भी फैंस के बीच शेयर कर चुकी हैं.

परदे पर संस्कारी दिखने वाली हिना खान असल जिंदगी में काफी ज्यादा हॉट है. इन दिनों वो एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में नजर आ रहीं हैं. इस शो में हिना खान कोमोलिका का नेगटिव किरदार निभा रहीं हैं.

आगे देखिये हिना की और भी तस्वीरें…

Back to top button