28 साल पहले Shah Rukh Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म देख फूट-फूटकर रोए थे Aamir Khan

90 के दशक में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपने रोमांटिक फिल्मों के लिए सफलता बटोर रहे थे। अभिनेता की एक फिल्म देखकर उनके जिगरी यार आमिर खान (Aamir Khan) को भी रोना आ गया था।

शाह रुख खान की जिस फिल्म को देखकर आमिर खान इमोशनल हो गए थे, वो 28 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। साथ ही इसे क्लासिक कल्ट में गिना जाता है। फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी उतने ही मशहूर हैं जितने 90s के समय पर हुए थे।

शाह रुख खान की यह फिल्म है ‘कुछ कुछ होता है’ जो 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाह रुख के अलावा काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो था।

फिल्म देखकर रोने लगे थे आमिर खान
आमिर खान ने बताया कि उन्हें रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं और वह रोमांटिक मूवीज देखकर रो देते हैं। 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के साथ भी ऐसा ही था। मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में अभिनेता ने बताया-

मुझे रोमांस बहुत पसंद है। मुझे रोमांटिक फिल्में सच में बहुत अच्छी लगती हैं। रोमांटिक फिल्में देखते समय मैं बहुत रोता हूं। मुझे याद है कि मैं शाह रुख खान की एक फिल्म देख रहा था। वही जो करण जौहर की पहली फिल्म थी, ‘कुछ कुछ होता है’। रीना और मैं उसे राज कमल थिएटर में देख रहे थे। वैसे भी मुझे रोना बहुत जल्दी आ जाता है। वह बहुत ही इमोशनल फिल्म थी और मैं बहुत रोया।

चेहरे पर आ गई थीं खरोंचें
आमिर खान ने बताया कि वह रोते समय रीना दत्ता के दुपट्टे से अपने आंसू पोछ रहे थे और तभी उनका चेहरे पर चोटें आ गईं। इस बारे में एक्टर ने कहा, “बदकिस्मती से रीना ने एक ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी जिसके साथ जरी-वर्क वाला दुपट्टा था। मैंने अपने आंसू पोंछने के लिए उसी के दुपट्टे का इस्तेमाल कर लिया और नतीजा यह हुआ कि मेरे चेहरे पर खरोंचें आ गईं।”

Back to top button