28 दिनों की वैलिडिटी के साथ Airtel ने लॉन्च किया 148 रुपये का शानदार प्लान

एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 148 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जिसमें यूजर्स को 3जीबी डेटा मिलता है. इस दौरान लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मुफ्त है. इसके अलावा रोजाना 100SMS भी मिलते हैं. यूजर्स इस प्लान में भी एयरटेल TV app और मुफ्त Wynk Music का लाभ उठा सकते हैं.

145 रुपये का प्लान
एयरटेल का एक प्लान 145 रुपये का भी है. इस प्लान में यूजर्स को 145 रुपये का फुल टॉकटाइम मिलता है. कॉल रेट 30 पैसे कटता है और इसकी वैलिडिटी 42 दिनों की होती है. इसके अलावा 1जीबी डेटा भी मिलता है.

ये ख़ास तोहफा JIO ने PUBG LITE यूजर्स को दिया

129 रुपये का प्लान
एयरटेल के 129 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें यूजर्स को 2जीबी डेटा मिलता है. साथ में  300 SMS भी मिलते हैं. 28 दिनों के लिए लोकल, एसटीडी और रोमिंग मुफ्त है.

Back to top button