26 फरवरी दिन सोमवार का राशिफल: अपनी ग्रहों की चाल से जानिए आज किन राशि वालों की किस्मत चमकाने वाले हैं महादेव

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सब का मंगल हो 26 फरवरी दिन सोमवार

26 फरवरी दिन सोमवार का राशिफल: अपनी ग्रहों की चाल से जानिए आज किन राशि वालों की किस्मत चमकाने वाले हैं महादेव ऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:16
सूर्यास्त-05:44
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
07:30 से 09:00 तक
तिथि-एकादशी
पक्ष -शुक्ल
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अभिजितमुहूर्त-दोपहर
12:12 से 12:56
अमृतमुहूर्त -प्रातः 06:50 से 08:16तक व शायं 04 :53 से 06:19तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी।
सुझाव:-शिवतांडव का पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।
सुझाव:-देवी कवच का पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज धनार्जन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।
सुझाव:-श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज आपका स्वास्थ्य का ध्यान दें प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव की संभावना अधिक रह सकती है। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी।
सुझाव:-शिवकवच का पाठ करें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज पारिवारिक समस्याएंओं का सामना करना पड़ सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।व्यापार में सामान्यता रहेगी।
सुझाव:-आप लघुमृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें।
राशिरत्न:- माणिक्य

कन्या:-आज दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। व्यापार में धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-108 गायत्रीमंत्र का जप जरूर करें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्या आयेगी।
सुझाव:-सिद्धिकुंजिका स्त्रोत्र का 3 पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज व्यापार में धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा।
सुझाव:-नवग्रहों की आराधना करें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज नौकरी के माध्यम से धन का लाभ मिल सकेगा। परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें।
सुझाव:-आज नृसिंह कवच का पाठ करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज चोर भय से हानि संभव है। मानसिक परेशानी रहेगी। उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे।
सुझाव:-गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-कारोबार में धन का लाभ होगा। कु अनर्गल कार्यों में धन का अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट कर हो सकती है। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
सुझाव:-आज दुर्गाअष्टोत्तर सत का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपके प्रायः हर कार्य में उत्साह भरा रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। घरेलू समस्याएंओं का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-ॐ नमः शिवाय का 3 माला जप करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह शुक्लपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज रंगभरी एकादशी व्रत सभी का है।
3 श्रीअयोध्या धाम, वृंदावन व काशी में अबीर उत्सव ।

।।प्रेरणादाई दोहा।।

जसु तुम्हार मानस बिमल हसीनि जीहा जासु।
मुकताहल गुन गन चुनइ राम बसहु हिय तासु।।

अर्थ:-महामुनि श्री वाल्मीकि जी प्रभू श्री रामभद्र को तीसरा निवास योग्य स्थान बताते हुवे कहते है कि जिसकी जिह्वा रूपी हंसिनी निरन्तर आपके गुण गण रूपी मुक्ता(मोती) को ही लेता है उस विमल मन वाले जीव के हृदय में आप निवास करो।
“अस्तु भगवान के भजन गायन व श्रवण करने वाले के हृदय में स्वयं प्रभू निवास करते है।”

।।वास्तु टिप।।

इमरजेंसी वार्ड को भवन के वायव्य कोण में रखना चाहिए। इस दिशा अत्यधिक बीमार व्यक्ति शीघ्रता से ठीक हो जाता है और अपने घर स्वस्थ्य लाभ ले कर जाता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।श्री रामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क:-9044741252

Back to top button