जंगल में मिले 250 आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज, बोरियों में भरकर ले गई पुलिस

अलवर.जिले के थानागाजी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़बसई के धूणीनाथ के जंगलों में शनिवार को करीब 250 आधार कार्ड, डाक पत्र व शादी के कार्ड सहित बड़ी संख्या में अन्य दस्तावेज पड़े मिले। ग्रामीणों ने सुबह सरपंच बाला सहाय को सूचना देकर इसकी सूचना दी। सरपंच ने थानागाजी पुलिस को अवगत कराया। गिनती करने पर यहां 250 आधार कार्ड व ढाई हजार से अधिक अन्य दस्तावेज मिले हैं। ज्यादातर डाक पर जयपुर के सांगानेर का पता लिखा हुआ है।

250 base cards and other documents found in the jungle
– डीएसपी सावरमल नागौरा ने बताया कि पुलिस ने दो बोरियों में भरकर लाए गए इन दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है। डाक विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। 
– सूचना मिलने पर थानागाजी थानाधिकारी अमित चौधरी मौके पर गए व जंगल से सभी दस्तावेजों को उठाकर थाने लाए। विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए अवगत कराया। सभी दस्तावेज प्लास्टिक के कट्टों में भरकर यहां डाले गए। इनमें जिनमें आधार कार्ड, एलआईसी के चेक, रसीद, शादी के कार्ड, न्यूज पेपर सहित अनेक विभागों के बिल हैं।
Back to top button