25 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका

मेष राशिफल— प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पिताजी को थोड़ा तनाव हो सकता है। जल्दबाजी ने लिया गया फैसला भारी पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ गम्भीर वार्तालाप करेंगे।

वृषभ राशिफल— आज सेहत पर ध्यान देना बहुत आवश्यक होगा। अड़ियल विचारों से दूर रहें। विदेशों में समस्या हो सकती है। पढ़ाई में आज मन नहीं लगेगा। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। बॉस के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल— आपकी दिनचर्या में आज कुछ फेरबदल हो सकता है। गठिया रोगियों की तकलीफ बढ़ सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा घट सकती है। करीबी लोगों से भी राज की बात शेयर न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

कर्क राशिफल— जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वालों को प्रमोशन मिलेगा। कारोबार में निवेश बढ़ा सकते हैं। आज दिनचर्या बेहद सन्तुलित और अनुशासित रहने वाली है।

सिंह राशिफल— जॉब में अपनी पोजीशन से संतुष्ट रहेंगे। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में धन खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। अपनी मेहनत से सफलता के नये द्वार खोल सकते हैं। सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल— नये प्रेम-सम्बन्ध पल्लवित हो सकते हैं। आपकी बुद्धि में कई तरह के आइडियाज पैदा होंगे। आज आय सुदृढ़ हो सकती है। अति-आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। अपने विचारों में स्थिर रहने का प्रयास करें। सन्तान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशिफल— रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ परिवर्तन हो सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार के लोग आपकी किसी बात से असहमति व्यक्त करेंगे। आज उधार लेन-देन से बचें। मानसिक अशान्ति रहेगी। सुविधाओं का लाभ उठायेंगे।

वृश्चिक राशिफल— आज यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा में मनोवांछित प्रगति होगी। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आज बेनकाब होंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

धनु राशिफल— आज व्यसनों से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। दमा के रोगियों को तकलीफ बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ बुरे अनुभव देखने पड़ सकते हैं। नकारात्मक विचारों का आधिक्य रहेगा। फालतू बातें न करें ना ही सुनें।

मकर राशिफल— ऑफिस में आपकी काबिलियत की प्रशंसा होगी। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। व्यवसाय में तरक्की होगी। कई स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबारी अनुबन्ध लाभकारी होंगे।

कुम्भ राशिफल— सेहत की समस्याओं से घिरे रह सकते हैं। तनाव आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का रवैया अनुचित हो सकता है। बेफिजूल खर्चे समस्या बढ़ायेंगे। रिलेशनशिप में समस्या हो सकती है।

मीन राशिफल— कार्यक्षेत्र में आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। बड़े भाई-बहनों और मित्रो से लाभ मिलेगा। रोजगार में सफलता मिलेगी। परिवार को आज भरपूर समय देंगे। आपके मान-सम्मान और वर्चस्व में वृद्धि होगी।

Back to top button