24 घंटे में दूसरे कर्जदार किसान ने की जान देने की कोशिश, खाया जहर

सिरसा। सिरसा के बढ़ागुढ़ा गांव में शनिवार को फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने जहर खाकर सुसाइड की 48_1443870054कोशिश की। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान मेजर कुछ दिनों पहले हजूर साहिब तीर्थ स्थान पर स्नान करने गया था और कई दिनों बाद जब वह वापिस लोटा और अपने खेतों में फसल देखने गया तो फसल की सफेद मच्छर से हुई बर्बादी देख परेशान हो गया, उसने कर्ज भी लिया हुआ है। मेजर सिंह को सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
 
किसान के पुत्र बलकरण सिंह ने बताया कि उनके पास ६ एकड़़ जमीन है और १६ एकड जमीन ठेके पर ली हुई थी। इस वक्त उनकी बैंक की तरफ ५ लाख व आढ़ती का ३ लाख रुपए की देनदारी है। इसके चलते उसके पिता ने मानसिक दबाव में जहर खा लिया।
 
एक दिन पहले भी कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर किया था सुसाइड
गौरतलब है कि एक दिन पहले सिरसा के गांव फतेहपुरिया नियामत खां के किसान विनोद उर्फ हनुमान ने इसलिए जहर खाकर जान दे दी थी। किसान ने कर्ज के बोझ में जहर खाया था। विनोद पहले कुल चार एकड़ खुद की भूमि पर काश्त करता था। साढ़े तीन लाख रुपए का बैंक से लोन ले रखा था। इस साल सफेद मक्खी की वजह से फसल चौपट हुई तो उसने जहर खा लिया।

 

 

Back to top button