22 साल के एक युवक को 50 साल की महिला से हो गया प्यार, पढ़े पूरी खबर

जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन्द गांव में अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। 22 साल के एक युवक को 50 साल की महिला से प्यार हो गया जिसे छह बच्चे हैं और महिला की बेटी की भी शादी हो चुकी है और उसका भी एक बेटा है। नानी बनी इस महिला के प्यार में युवक इस कदर दीवाना था कि उसके घर वाले उसके लिए दुल्हन तलाश रहे थे, लेकिन युवक ने साफ मना कर दिया और अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली।

कोनन्द गांव के इस युवक का नाम राणा पासवान है जो दिवंगत बृज पासवान का बेटा है। उसकी उम्र 22 वर्ष है। उसे गोटिया गांव की छह बच्चों की मां 50 साल की संगीता देवी से प्यार हो गया और उसने जमाने की परवाह किए बगैर विधिवत उससे शादी कर ली।

ग्रामीणों ने बताया कि संगीता देवी की एक बेटी की भी शादी हो चुकी है और उसका भी एक बच्चा है। जब राणा पासवान ने अपने घरवालों को बताया कि वह संगीता देवी से शादी करने जा रहा है, तो ये जानकर उसके घरवालों को आश्चर्य हुआ कि कैसे वह 50 साल की महिला को पसंद कर उससे शादी रचा रहा है। लेकिन जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। राणा की खुशी में ही सबने रजामंदी दे दी और दोनों ने शादी कर ली। शादी  करके दोनों खुश हैं।

बताया जाता है कि संगीता देवी हरियाणा के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है। उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। राणा से संगीता की मुलाकात ईंट भट्ठे पर ही हुई। दोनों के बीच बातचीत हुई फिर दोनों में प्यार हो गया। उम्र को दरकिनार कर दोनों ने साथ घर बसाने का फैसला किया।

समाज और दुनिया की परवाह ना करते हुए राणा पासवान ने संगीता से ही शादी रचाने की ठान ली और संगीता ने भी राणा का साथ दिया। घरवालों को थोड़ा अजीब लगा। लेकिन, दोनों को खुश देखकर अब उन्हें कोई एेतराज नहीं है। दोनों इस शादी से काफी खुश हैं।

Back to top button