22 अगस्त 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेग आज आपका दिन…

मेष — किसी आवश्यक काम को पूरा कर लेने पर मन में सुकून रहेगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। धन का अपव्यय रुकेगा।

वृषभ — मित्रों की सहायता से आपको मनोवांछित सफलता मिल सकती है। नये सम्पर्कों से इच्छित सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे लेकिन अपने पारिवारिक दायित्वों से पीछे न हटें। प्रेमी के प्रति मन में कोई गलतफहमी न पालें।

मिथुन — थकान और तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। सरकारी काम में बाधा आ सकती है। अपने मन की बातें माता से साझा करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जॉब में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

कर्क — जॉब में उन्नति और लाभ की सम्भावना बनेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपने बुद्धि विवेक से निर्णय लें। नये बदलावों को स्वीकारते हुये आगे बढ़ें। प्रशासन से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिलेंगे।

सिंह — लोग आपके उदार स्वभाव का फायदा न उठायें इसका ध्यान रखें। समय का भरपूर उपयोग पढ़ने में और कुछ नया सीखने में करेंगे। घर में स्वादिष्ट व्यंजन पका सकते हैं। बाजार में उधार दिया हुआ धन फँस सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर कोई निर्णय न लें।

कन्या — आपका मन शान्त रहेगा। जीवनसाथी रोमांटिक मूड में रहेगा। व्यवसायिक निर्णयों में दूसरों को शामिल न करें। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। प्रणय जीवन को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। अति आत्मविश्वास से दूर रहें।

तुला — पूरा दिन बाहरी कामों में व्यतीत होगा। ऑफिस के काम का दबाव आपके चेहरे पर साफ दिखेगा। मन में किसी बात को लेकर हीन-भावना आ सकती है। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। आपको लोगों की चापलूसी बर्दाश्त नहीं होगी। लेकिन फिर भी संयम से काम लें।

वृश्चिक — आय के नये स्त्रोत विकसित कर लेंगे। नये प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों पर प्रतिबन्ध न लगायें, अपितु उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करें और उन्हें समय दें। घर का माहौल शान्ति भरा रहेगा। जोखिम भरे निवेश करना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

धनु — ऑफिस में बॉस आपकी बात को काट सकता है। लेकिन आप स्वयं को प्रमाणित कर पाने में सफल रहेंगे। नाराज व्यक्ति को आज मना लेंगे। आपमें एक उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उच्च शिक्षा और शोध से जुड़े जातकों को छात्रवृत्ति मिल सकती है।

मकर — वृद्ध जनों की सेवा और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। विवाह में जल्दबाज़ी न करें। पिता के साथ चर्चा बहुत लाभकारी होगी। कारोबारी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। दिन सामान्य फलदायी रहेगा।

कुम्भ — आपकी योग्यता को लोग शायद यथोचित सम्मान न दे पायें। भविष्य को लेकर कोई पॉलिसी या इंश्योरेंस प्लान ले सकते हैं। दाम्पत्य रिश्तों में संवादहीनता हो सकती है। ध्यान योग करने वाले जातकों को कुछ गहरे आध्यात्मिक अनुभव हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।

मीन — व्यवसाय से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। नये व्यापार की योजना पर काम कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। किन्तु कुछ भी शुरू करने से पूर्व उसके वैधानिक पहलुओं का ध्यान अवश्य रखें। प्रेम विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

Back to top button