2023 HTET अभ्यर्थियों से जुड़ी खबर, शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाई हेल्प डेस्क E-Mail हैक…

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 के लिए बनाई हेल्प डेस्क ई-मेल को शरारती तत्वों ने हैक कर लिया। जिसके बाद शिक्षा बोर्ड प्रशासन हरकत में आया। इसके बारे में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि बोर्ड द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए हेल्प डेस्क ई-मेल जारी किया गया था जो कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा अब हैक कर लिया गया है। वीपी यादव ने बताया कि HTET परीक्षा के लिए जिन भी अभ्यर्थियों की कोई समस्या थी जैसे आवेदन करने की, फीस जमा करने की या कोई त्रुटि को ठीक करवाने की तो उनके समाधान के लिए हेल्प डेस्क ई-मेल बनाई गई थी।

चेयरमैन बोले- मैसेज को अनदेखा करें

इस ईमेल आईडी का अब काम भी नही है, ना ही इस मेल के माध्यम से किसी अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी जा रही और ना ही कोई उनसे अतिरिक्त जानकारी ली जा रही। उन्होंने कहा कि [email protected] से अगर किसी भी अभ्यर्थी को कोई भी संदेश प्राप्त होता है तो उसे अनदेखा करें और किसी भी झांसे में ना आए। उन्होंने बताया कि HTET 2023 से संबंधित सभी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दी जाएंगी।

Back to top button