2018-19 में रिकॉर्ड तोड़ेगा देश का वस्तु निर्यात स्तर

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को कहा कि देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डालर पहुंच जाएगा। यह अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल में वस्तु निर्यात में उच्च वृद्धि देखी गयी जिसका कारण क्षेत्रों के हिसाब से कदम, निर्यात संवद्र्धन पर केंद्रित पहल तथा मुद्दों के त्वरित निपटान हैं।

ऐसे इस स्तर तक पहुंचेगा  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रालय द्वारा पिछले पांच साल में संरचनात्मक सुधार तथा बड़े क्षेत्रों के लिये कार्य योजना से भारत इस साल पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रास्ते पर है। मंत्रालय ने प्रभु के हवाले से कहा, ”देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डालर पहुंच जाएगा जो अबतक का सर्वाधिक है। बता दें यदि ऐसा हुआ तो यह अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा होगा। वही पिछले कुछ दिनों से देश में उद्योगों की स्तिथि में भी सुधार हुआ है.

SBI का एक लाख रुपये से कम के डिपॉजिट्स और लोन्स पर बड़ा फैसला, ग्राहक को होगे फायदे ही फायदे…

फिलहाल ऐसी है स्तिथि 

जानकारी के लिए बता दें उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग ने 2018-19 में निर्यात में कम-से-कम 16 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने के लिये कम-से-कम नौ क्षेत्रों…रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, कपड़ा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, रसायन, औषधि, कृषि तथा समुद्री उत्पादों की पहचान की है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान निर्यात 9.5 प्रतिशत बढक़र 271.8 अरब डालर पहुंच गया।

Back to top button