2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमला करने वाला अलकायदा का बड़ा आतंकी ढेर

अमेरिका ने आतंकी संगठन अल-कायदा के बड़े आतंकी को मार गिराया है। इसका नाम कारी यासीन है और इसे अफगानिस्तान के पकतीका प्रान्त में मौत के घाट उतारा गया है।

अमेरिकी सुरक्षा के मुख्यालय पेंटागन ने शनिवार को अपनी स्टेटमेंट जारी की। इस स्टेटमेंट में बताया गया कि 19 मार्च को ही यूएस स्ट्राइक ने यसीन को मार गिराया।
पेंटागन ने यह भी बताया कि यासीन अलकायदा का वो आतंकी है, जिसने अमेरिका के दो सर्विस मेंमबर्स को खत्म कर दिया था। इतना ही नहीं यसीन श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर 2009 में हुए हमले में भी शामिल था।
यूएस डिफेंस सेक्रेट्री जीम मेटीस ने कहा कि यसीन की मौत उन लोगों के लिए सबक है, जो इस्लाम को बदनाम करते हैं और मासूम लोगों को मौत के घाट उतार देते हैं।





