2000 के नए नोट ने कश्‍मीर में मरवाए दो आतंकी!! निशाने पर बाकी…

2000 के नए नोट ने कश्‍मीर में मरवाए दो आतंकी!! निशाने पर बाकी… नॉर्थ कश्‍मीर के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों के पास से हथियार के अलावा 2000 के नए नोट बरामद किए गए हैं।

2000 के नए नोट ने कश्‍मीर में मरवाए दो आतंकी!! निशाने पर बाकी...

यह भी पढ़ें:- संसद में रोते हुए पीएम मोदी ने कहा- विपक्ष कुछ करने नहीं देता और करो तो….

500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के साथ ही मानो आतंकियों का काल भी आ गया है। कश्‍मीर में आतंकवादियों के पास खाने के पैसे तक नहीं हैं। ऐसे में वो नए नोटों की तलाश में जुटे हुए हैं। उनकी जरा सी चूक उन्‍हें मौत के घाट उतरवा रही है। नॉर्थ कश्‍मीर के बांदीपुरा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि दो आतंकियों के इसी इलाके में छुपे होने की आशंका जताई जा रही है। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। ताकि अगर बाकी दो और आतंकी इस इलाके में मौजूद हों तो वो यहां से भागकर ना निकल पाएं।

बांदीपुरा में मारे गए दोनों आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में गोला बारुद और हथियारों के अलावा दो हजार के नए नोट भी बरामद किए हैं। इनके पास से बड़ी तादाद में हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं। वहीं दूसरी ओर कश्‍मीर के आरएसपुरा में आर्मी के जवानों ने एक घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। आरएसपुरा में भी आर्मी के जवानों ने कॉबिंग ऑपरेशन शुरु कर दिया है। दरसअल, सुरक्षाबलों को इस बात की जानकारी मिली थी कि बांदीपुरा जिले के गोरीखान गांव में आतंकवादी छिपे हुए हैं। जिसके बाद से ही यहां पर ज्‍वाइंट ऑपरेशन शुरु कर दिया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही जब आतंकियों ने अपने आप को चारों ओर से घिरा पाया तो उन्‍होंने सुरक्षाबलों पर फायर खोल दिया।

यह भी पढ़ें:- भारत ऐसे करेगा पड़ोसी देश में होने वाले सैन्य तख्तापलट को नाकाम

हालांकि इस बीच सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकियों को सरेंडर करने को भी कहा लेकिन, वो लगातार फायरिंग करते थे। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। लेकिन, आशंका जताई जा रही रही है कि गोरीखान गांव के आसपास के इलाके में दो और आतंकी छिपे हो सकते हैं। जिनकी भी तलाश की जा रही है। दरअसल, सोमवार को बडगाम में चार हथियारबंद आतंकियों ने मलपोरा में जम्‍मू-कश्‍मीर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आतंकियों ने बैंक से करीब 13 लाख रुपए की नकदी लूट ली थी और यहां से फरार हो गए थे। जिसमें 11 लाख रुपए पुराने ही नोट थे। इस लूट के बाद भी जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने अपने खुफिया नेटवर्क को सक्रिय कर दिया था।

बडगाम और बांदीपोरा की दूरी सिर्फ 90 किलोमीटर की है। इसलिए अभी इस बात से कतई इनकार नहीं किया जा सकता है कि बांदीपोरा में मारे गए आतंकी बैंक डकैती में शामिल नहीं थे। हालांकि अब तक इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इस वक्‍त पूरे कश्‍मीर में खुफिया नेटवर्क काफी सतर्क है। खासतौर पर जो लोग गुपचुप तरीके से नए नोट ले रहे हैं उनपर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि बांदीपोरा के आतंकियों की खबर भी कुछ इसी अंदाज में लगी थी। जिसके बाद दोनों को यहां पर ढेर कर दिया गया। उधर, आरएसपुरा में इंटरनेशल बॉर्डर पर जो आतंकी मारा गया है उसके पास को हथियार तो बरामद हुए हैं लेकिन, नए नोट नहीं मिले हैं। मतलब साफ है कि आतंकी कंगाल हैं।

Back to top button