आएंगे 200 रुपये के नए नोट, मिलेंगे सिर्फ बैंक में, एटीएम में नहीं

एक सीनियर बैंकिंग आधिकारी ने मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं होने के कारण इस मुद्दे पर जवाब देने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि एटीएम के माध्यम से नए मुद्रा नोटों को प्रसारित करने का मतलब भारत की 220,000 मशीनों को दोबारा ठीक कराना होगा, जिसमें एक महीने से अधिक समय लग सकता है।
खबर के मुताबिक अधिकारी ने बताया, “एक बार फिर से सिस्टम को परेशान नहीं करना है, नवंबर और दिसंबर के बीच चार सप्ताह से अधिक परेशानी हुई है। इसलिए बैंक शाखाओं के जरिए इन नोटों को प्रसारित करने की सलाह दी गई है। हालांकि अभी यह केवल एक प्रस्ताव है।”
अधिकारी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 100 और 500 रुपये के कम मूल्य वाले नोटों को प्रसारित करने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव है। लोग अभी भी 2000 रुपये का नोट लेने के इच्छुक नहीं हैं और इसलिए नोटों की अभी भी कमी बनी हुई है। समस्या इस वजह से और बढ़ गई क्योंकि सरकार और आरबीआई 1000 रुपये के नोटों को समय से प्रसारित नहीं कर सका।





