खुलासा: 20 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पागल हुए टीम इंडिया के चीफ कोच शास्त्री, 2 साल से कर रहे डेट

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और एयरलिफ्ट की एक्ट्रेस  निम्रत कौर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के अफेयर को काफी समय भी हो गया है। पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक निम्रत और रवि पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन दो सालों में उन्होंने इस रिश्ते को मीडिया से छिपा कर रखा था। 

रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री और निम्रत को एक जर्मन कार मेकर ने साल 2015 से अपनी लग्जरी कार के लॉन्च के लिए साइन किया था। इसी जगह दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो शास्त्री फिलहाल भारत के इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के साथ हैं। वहीं, निम्रत वेब सीरीज में काम कर रही हैं।

साल 1990 में रवि शास्त्री ने रितु सिंह से शादी की थी। शादी के 22 साल बाद उन्होंने 2012 में तलाक की अर्जी दी थी। रवि शास्त्री और रितु सिंह के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। दोनों की एक बेटी अलका है।

रितु सिंह से शादी से पहले रवि शास्त्री और एक्ट्रेस अमृता सिंह का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। उस वक्त अमृता सिंह को स्टेडियम में रवि शास्त्री को चीयर करते हुए देखा जाता था हालांकि अमृता सिंह और रवि शास्त्री की शादी नहीं हो पाई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

20 साल छोटी हैं निम्रत कौर 

निम्रत कौर रवि शास्त्री से लगभग 20 साल छोटी हैं। निम्रत का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था। वहीं, रवि शास्त्री लगभग 56 साल के हैं। रवि शास्त्री ने साल 1990 में रितु सिंह से शादी की थी। रवि और नीतू की एक बेटी अलका शास्त्री हैं। वहीं, निम्रत ने 2006 में अंग्रेजी फिल्म वन नाइट विद द किंग से डेब्यू किया था।

हिंदी फिल्मों में निम्रत ने अनुराग कश्यप की फिल्म पेडलर (2012) से डेब्यू किया था। एयरलिफ्ट के अलावा वह इरफान खान के साथ लंचबॉक्स में भी काम कर चुकी है। निम्रत के पिता इंडियन आर्मी में थे जिनकी अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

 

Back to top button