GST से 20 प्रतिशत तक महंगी हुईं मां के पूजा के सामान, आश्विन माह के नवरात्र कल से

नवांशहर.आश्विन माह के नवरात्रे 21 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेंगे। 21 सितंबर वीरवार को मां शैल-पुत्री का पहला नवरात्र है। दुर्गा देवी के 9 रूपों मंे पहला रूप मां शैल-पुत्री का है। पहले नवरात्र पर मां के इसी रूप की पूजा होती है। नवरात्र के दौरान माता के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नौ दिन तक मां दुर्गा के 9 स्वरूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
GST से 20 प्रतिशत तक महंगी हुईं मां के पूजा के सामान, आश्विन माह के नवरात्र कल से
इस बार बेशक जीएसटी लागू होने से पूजा पाठ, माता की चुनरियां व अन्य सामान महंगा हुआ है,बावजूद भक्तों की आस्था पर कोई असर नहीं मिल है। श्री वृंदावन बाजार के कारोबारी राजीव ने बताया कि जीएसटी के कारण इस बार सामान 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं। बाजारों में माता की छोटी फैंसी चुनरी 20 रुपए से लेकर 250 रुपए में उपलब्ध है। बावजूद बाजारों में लोग पूजा-पाठ, हवन सामग्री से लेकर अन्य सामान की जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

पानी का नारियल 35, तो सूखा नारियल 20 रुपए में

नवरात्र के दौरान व्रत के दौरान खाने पीने के सामान, मेवे की कटोरी के दाम आसमान छू रहे हैं। पानी वाला नारियल 35 रुपए में बिक रहा है जबकि पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सूखा नारियल 20 रुपए में उपलब्ध है। इस बार सिंघाड़े का आटा 55 से बढ़ कर 60-70 रुपए किलो हो गया है। व्रत वाले चावल 70 से 80 रुपए किलो, देसी घी 440 से 500 रुपए व काले चने 70 रुपए किलोग्राम बिक रहा है।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: रेलवे की लापरवाही से पटरी से उतरी कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस: रिपोर्ट

चाइना माल न आने से बढ़ी स्वदेशी की मांग : राजीव

श्री वृंदावन बाजार के दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले महंगाई जीएसटी के कारण 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। कपड़ा, माता की चुनरी इत्यादि पर जीएसटी के कारण 5 से 6 प्रतिशत तक महंगाई बढ़ी है। राजीव कहते हैं कि हालांकि दुकानदारों के लिए यह राहत की बात है कि इस बार चाइना का सामान न आने के कारण भारतीय सामान की मांग अधिक है। 
Back to top button