20 मार्च 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — थोक व्यापारियों के लिये दिन विशेष तौर पर लाभकारी होगा। नया काम शुरू करने के विषय में सोचेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज सहपाठियों से काफी मदद मिलेगी। परिवार को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। बड़े भाई और बहन से सम्बन्ध अच्छे रखें।

वृषभ — उमंग-उत्साह में वृद्धि होगी। कारोबार में बढ़ोत्तरी के अवसर प्राप्त होंगे। मैनेजमेंट और प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। आज की गयी यात्रा सुखदायक होगी। भविष्योन्मुख योजनायें बनायेंगे।

मिथुन — उच्च अधिकारियों के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। व्यवहार में विनम्रता बनाये रखें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिये। दूसरों के झगड़े में स्वयं को न उलझायें। दाम्पत्य जीवन में समझदारी से काम लें।

कर्क — रुके हुये कार्यों को आज निपटाने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। दूसरों की राय को भी महत्व दें। यदि कोई बकाया धन कहीं फंसा हुआ है तो आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। लापरवाही भरे रवैये से आज तो नहीं किन्तु भविष्य में नुकसान होने की आशंका है।

सिंह — अतिरिक्त उत्साह आज आपके हितों पर भारी पड़ सकता है। स्नायु दुर्बलता और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। सहयोगी आज मौके पर आपकी मदद नहीं कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। शरीर में थकान रहेगी।

कन्या — परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। ऑफिस में सैलरी बढ़ाने की मांग कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी।

तुला — उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल सकता है। सन्तान के करियर में आ रही अड़चन दूर होगी। दिन शान्ति और सुकून से चलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक — कुछ नये अनुबन्ध हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपनी क्षमता का बखूबी उपयोग करेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महिलाओं के लिये दिन शानदार रहेगा। घर वालों के साथ पूजा-पाठ में भाग लेंगे।

धनु — अच्छे लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कारोबारी फैसलों में जल्दबाजी न करें। यात्रा के दौरान धन ज्यादा खर्च होगा। धैर्यवान होकर के फैसले लें। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

मकर — जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। कोई रिश्तेदार घर आ सकता है। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। शब्दों को तोलमोल कर बोलें। दिन काफी सकरात्मक विचारों के साथ बीतेगा।

कुम्भ — आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो दिन सफलतादायक साबित होगा। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। लव-लाइफ में आपसी विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले अनुकूल रहेंगे।

मीन — कार्यों में अवरोध आ सकता है। जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते हैं। आपकी बातों को लोग गलत समझ सकते हैं। बुरे स्वप्नों से दिन खराब हो सकता है। किसी फ्रॉड काल से परेशान हो सकते हैं। कोई बड़ा वायदा करने से बचें।

Back to top button