मध्यप्रदेश में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों का आवागमन हुआ प्रभावित

एक तरफ सरकार बुलेट ट्रेने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ आए दिन होती ट्रेन दुर्घटनाएं अपने आप में सवाल पैदा करती हैं. ताजा मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले का है जहां एक सीमेंट से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है. हादसे में हालांकि, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. पश्चिम मध्य क्षेत्र (डब्लूसीआर) की जनसंपर्क अधिकारी गुंजन गुप्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को सीमेंट से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे सतना यार्ड में पटरी से उतर जाने के कारण यातायात बाधित हुआ है. कुछ गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं.

बड़ी खबर: बिना बताए छुट्टी पर गए 13,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा रेलवे

रेलवे सूत्रों के अनुसार, सीमेंट से भरी मालगाड़ी की दो बोगी मुख्तार रेल्वे क्रॉसिंग के करीब पटरी से उतरने के कारण कई मीटर लम्बी पटरी भी उखड़ गई है. इसके चलते सतना-रीवा रेल खंड पर यातायात प्रभावित हुआ है. कई गाड़ियों के रूट में भी बदलाव किया गया है. हादसे की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पटरियों का सुधार कार्य चल रहा है.

Back to top button