एसबीआई के ATM से निकला 2 हजार रुपए का जाली नोट

एसबीआई के ATM से निकला 2 हजार रुपए का ‘जाली नोट’….. बिहार के सीतामढ़ी जिला मुख्यालय के डुमरा स्थित एसबीआई के एटीएम से दो हजार रुपये का जाली नोट निकलने का मामला सामने आया है।

बता दें कि घटना रविवार की है। ग्राहक ने इसकी शिकायत मंगलवार को बैंक अधिकारियों से की जिसके बाद बैंक एटीएम को सील कर दिया गया।
हालांकि बैक अधिकारी इस मामले को सिरे से खारिज कर रहे हैं। बताया जाता है कि डुमरा के लगमा गांव निवासी पंकज कुमार ने बैंक के एटीएम से रविवार को दो हजार रुपए निकाला था।

बाद में बाजार में खरीददारी करते वक्त उसे पता चला कि जिस दो हजार के नोट को वो एटीएम से निकाला है वो फोटो स्टेट के जरिये स्कैन किया हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मीडिया में नए जाली नोट की खबरें आई थी। पंजाब के रहने वाले ममेरे भाई-बहन ने 2 हजार रुपए के चार करोड़ कीमत के जाली नोट छाप डाले थे और मार्केट में चला भी दिए थे।





