2 हजार के लिए बच्चे को किया था अगवा, गुमराह कर ले गए थे बिहार

कुराली. दो हजार रुपयों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद में 28 जुलाई को पेंटर कॉन्ट्रैक्टर के 3 साल के बच्चे को अगवा कर बिहार ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस निर्भय उर्फ शिवा को पकड़ने बिहार के जिला ढाका गई हुई थी। वहां से आरोपी को काबू कर बच्चे को सकुशल रिकवर करने के बाद पुलिस मंगलवार सुबह कुराली पहुंची।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: सेना ने मार गिराए अलकायदा के तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी
केस आईओ सिमरनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने बच्चे को अगवा करने के लिए नाबालिग साथी ने उकसाया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह कुराली से नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया। बिहार से रिकवर कर लाए गए तीन वर्षीय मासूम बच्चे जमंत को सकुशल उसके पिता विश्राम के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने निर्भय के खिलाफ धारा 363, 365 आईपीसी तथा बच्चे को अगवा करने के लिए उकसाने के आरोप में उसके साथ दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दाेनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।





