2 फुट के दूल्हे को मिल ही गई दुल्हन, देखें तस्वीरें

दूल्हे की उम्र 24 साल, नाम अब्दुल, कद 2 फुट, दुल्हन का नाम तरन्नुम, उम्र 27 साल, कद 2 फुट 1 इंच। ये तथ्य आपको पढऩे में थोड़ा अजीब लगे लेकिन मेरठ में ऐसी शादी हुई है। विशेष कद-काठी के कारण अब्दुल कलाम को जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें जीवन में कभी नहीं लगा कि कदम से कदम मिलाकर चलने वाली कोई लड़की मिलेगी। 27 साल की तरन्नुम जब उन्हें मिली तो उन्हें इस बात का आभास हो गया कि सचमुच ये लड़ती उनकी जीवनसाथी बनेगी। 

लड़को के स्पर्म से नही स्वीमिंग पूल में पड़ी थी ऐसी चीज़, जिस वजह से नहाने से प्रेग्नेंट हो गई इतनी लड़कियां

 तरन्नुम मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे के अंतर्गत आने वाले नंगला गांव की रहने वाली हैं जबकि कलाम चैतेला गांव के रहने वाले हैं। दोनों की शादी शामली के एक गांव में मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई। तरन्नुुम के मामा बताते हैं, बहन जरीफी और उनकी बेटी तरन्नुम काफी लंबे वक्त से (जब से जरीफी के पति की मौत हुई थी) मेरे साथ रह रहे थे। अब्दुल कलाम के माता-पिता मेरे जानने वाले हैं। एक रोज जब वे मेरे घर आए तो उन्होंने तरन्नुम को देखा। तभी कलाम के पिता ने मुझे उनके बेटे के कद के बारे में बताया, जो कि तरन्नुम की तरह ही था। इसके बाद हमने दोनों की शादी के प्रस्ताव को आगे बढ़ाया। कलाम बताते हैं कि कद के कारण रोजगार मिलने में दोनों को काफी दिक्कतें हैं इसलिए हम अपने परिवार पर ही निर्भर हैं।   

 

Back to top button