2 दिसंबर 2019 का राशिफल

मेष: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी नए काम के लिये योजना बना सकते हैं। आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। समाज के कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।राशिफल

वृष: आज कार्यभार से थकान का अनुभव होगा। । व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा। वाहन संभलकर चलाने की जरूरत है।

मिथुन: करियर के मोर्चे पर हालात सुधर रहे हैं। ध्यान और एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी के कामों में लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण तनाव होगा। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है।

कर्क: करियर या जॉब को लेकर आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अगर आप किसी मामले में अपने लिए कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो उसे टाल दें।

सिंह: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। सामाजिक मामलों में आप सम्मान हासिल करने के लिए प्रयास करेंगे। पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत हो सकती है।

कन्या: आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कुछ अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं। आप अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। अपने साथी के साथ लांग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। आलस्य और अतिनिद्रा से बचने की कोशिश करें।

तुला: किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अपने काम को जल्द से जल्द निपटा लेंगे। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी।

वृश्चिक: दैनिक कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ और भाग्य के हिसाब से अच्छा दिन है। नए कामकाज की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

धनु: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। दफ्तर में माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। शाम को आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

मकर: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मेहनत के बल पर आप कुछ अद्भुत उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। लव लाइफ बहुत सुखद रहेगी। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। पर्याप्त नींद लें।

कुंभ: आज पैसों का लेन-देन न करें। खर्च में वृद्धि होगी। लेकिन नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। जीवनसाथी के अच्छा समय गुजरेगा।

मीन: आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। आपको किसी खास व्यक्ति के साथ अच्छा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

Back to top button