29 मार्च दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 29 मार्च दिन गुरुवार

29 मार्च दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

ऋतु-बसंत
माह -चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि-त्रयोदशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:53
सूर्यास्त-06:07
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
01:30 से 03:00 बजेतक
दिशाशूल-दक्षिण
शुभदिशा-उत्तर
अमृतमुहूर्त-दोपहर 02:00 से 03:30 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आपका लगभग सोचा हुवा हर कार्य देर सबेर पूरा हो सकेगा।व्यवसाय उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।कृषि कार्य मे उत्तमोत्तम लाभ मिलेगा।मित्रों व सहयोगियों से सम्मना मिकेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज आपकी यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष से सम्मान प्राप्त होगा।
व्यवसाय में उन्नति मिलेगी यात्रा से मध्यम लाभ की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

राशिरत्न:-हीरा, ओपल

मिथुन:-आज आपका व्यवसाय धीरे धीरे प्रगति करेगा। धन लाभ के योग हैं किन्तु दोपहर के बाद कार्यों में द्रुत गति आएगी। व्यक्ति विशेष से संपर्क होगा, सुदूर यात्रा के योग है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा या किसी उत्सव के उद्देश्य से यात्रा के योग बन सकते है। कोई रूका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, राजनीति से लाभ मिलेगा,सरकारी कार्य बनेंगे। पैसे आएंगे लेकिन खर्च भी दूना हो सकता है। यात्रा के सुखद योग है। धार्मिक कृत्यों में मनरत रहेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज आपका व्यापर मन्द रह सकता है।परिवार में बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिलेगी। यात्रा से मध्यम लाभ संभव है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज नौकरी पेशा वाले लोगों को पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा, कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। यात्रा के सुखद योग बन सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज आपका व्यापार सामान्य रहेगा महिलायें अपनों कें प्रति कर्तव्यों का पालन करे।लेकिन खान पान में संयम रखें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आपका व्यापार समान्य रहेगा पूर्व नियोजित समारोह में सम्‍मान मिल सकता है। रुके हुवे धन की प्राप्ति होगी।मन परिवार के कारण थोड़ा असन्तुष्ट रह सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आपका व्यापार मन्द होने के कारण आपको आंसिक हानि हो सकती है।
परिवारिक सहयोग मिलेगा। कृषि कार्यों से लाभ व शैक्षिक क्षेत्र में आंशिक लाभ ही मिल पायेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-आज शैक्षिक कार्यों के प्रतिफल में धनागमन संभव है, लेकिन तेजी से खर्च भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम के मामलें में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज व्यापार में उन्नति मिल सकेगी, किसी नए कार्य का प्रारंभ। धार्मिक यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य बनेंगे। धन का आगमन निश्चित ही होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु चैत्रमाह शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथि है।
2 आज प्रदोष व्रत है, स्वमी महावीर जयंती व अनंग त्रयोदशी व्रत है।

।।प्रेरणादाई छंद।।

करुना सुख सागर सब गुन आगर जेहि गावहिं श्रुति संता।
सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रगट श्रीकंता।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि आप करुणा और सुख के समुद्र है उद्गम है, आप संपूर्ण गुणों के आधार है, ऐसे गुणागार प्रभू का श्रुति(वेद) व सन्त जन निरन्तर गुणगान करते हैं।वही प्रभू मेरे हित अर्थात प्राणी मात्र के हितहेतु प्रेम के वश हो कर लोगों को अनुराग युक्त करने के लिए हे श्रीकन्ता(लक्ष्मी जी के नारायण)
भगवान आप प्रगट भये है।

।।वास्तु टिप।।

घड़ी अपने घरों में पूर्व, पश्चिम या उत्तर की दीवार पर लगाना ही श्रेष्ठ व हितकर होता है।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।सरस श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button