19 फरवरी 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशियों पर बजरंगबली रहेंगे मेहरबान, मिलेंगी ये खुशियाँ

19 फरवरी 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : मंगलवार, 19 फरवरी 2019

  • तिथि – पूर्णिमा – 21:23:53 तक
  • नक्षत्र – आश्लेषा – 11:02:32 तक
  • करण – विष्टि – 11:18:21 तक, बव – 21:23:53 तक
  • पक्ष – शुक्ल
  • योग – शोभन – 11:47:39 तक
  • वार – मंगलवार

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:56:37
  • सूर्यास्त – 18:14:00
  • चंद्रोदय – 18:00:00
  • चंद्रास्त – चन्द्रास्त नहीं

अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 09:12:05 से 09:57:15 तक
  • कुलिक – 13:43:02 से 14:28:12 तक
  • कंटक – 07:41:46 से 08:26:56 तक
  • राहु काल – 15:24:39 से 16:49:19 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 09:12:05 से 09:57:15 तक
  • यमघण्ट – 10:42:24 से 11:27:34 तक
  • यमगण्ड – 09:45:57 से 11:10:38 तक
  • गुलिक काल – 12:35:18 से 13:59:58 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:12:43 से 12:57:53 तक

 आज का राशिफल19 फरवरी 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशियों पर बजरंगबली रहेंगे मेहरबान, मिलेंगी ये खुशियाँ

मेष
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे।

वृष
क्रोध से बचें। अपने विरोधियों से सावधान रहें, परन्तु कोई प्रतिक्रिया ना करें। किसी अत्यंत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जो आगे चलकर आपके बहुत काम आने वाला है। परिवार के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें। धन के मामले में समय मध्यम है। कोई नया कार्य ना करें। विशेष कर यदि नौकरी में हैं, तो समझौतावादी विचारधारा अपनाएं। व्यापारियों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, किन्तु थोड़ा धैर्य रखें। गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें। वाहन
सावधानी से चलाएं और यदि दूर की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सब कुछ जांच लें अन्यथा बीच रास्ते में समस्या हो सकती है।

मिथुन
यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। आयात-निर्यात, विदेशी कार्य-व्यापार, तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। जुआ-सट्टा आदि से दूर रहें। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है। आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल आसार हैं।

कर्क
आज वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय टाला जाना शुभ रहेगा। अपने पारिवारिक और व्यावासायिक जीवन को मिश्रित करने से बचें। अविवाहितों के लिए आज एक नवीन रिश्ते का आरंभ संभव है। बुजुर्ग और बच्चे आपसे अधिक ध्यान और सहयोग की अपेक्षा रखेंगें। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। सांसारिक मामले और वित्तीय उलझनों का थोड़े ही प्रयास से हल संभव है। पारिवारिक सन्दर्भ, परिवार के सदस्यों के प्रति देखभाल और
जिम्मेदार रवैया बेहतर समन्वय और समझ लाने में मदद करेगा।

सिंह
आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।

कन्या
अपने सहयोगियों और मित्रों से बहुत अधिक अपेक्षा न रखें। आज निवेश सम्बंधित निर्णय आप में से कुछ के लिए घातक साबित हो सकतें हैं। निवेश से पहले विश्वासपात्र की राय रखना बेहतर होगा। परिवार माहौल यथावत रहेगा। आज वित्तीय अनिश्चितता आप में से कुछ के लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं। ऋण अथवा धन से संबंधित मामले आप में से कुछ के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। कुछ जातकों के लिए बच्चे प्रतियोगी परीक्षा सम्बंधित खुशखबरी ला सकतें हैं। खान-पान में लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। अत: खान-पान में सावधानी बरतें।

तुला
आज आप शत्रुओं को समूल नष्ट करने में सक्षम होंगे। कोई पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में होने की पूरी सम्भावना है। परन्तु समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे। आपके अंदर कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी। आपको इसपर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है। नौकरी तलाशने वालों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक
अतीत में लिए गए गलत फैसलों से आप में से कुछ के लिए आज निराशा और मानसिक असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ की गपशप से दूर रहना बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से शुभ रहेगा। पारिवारिक संदर्भ में सदस्यों के मध्य कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। यात्राएं स्थगित हो सकती हैं। व्यापारिक और व्यावसायिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ चिंताजनक हो सकता है। इससे पारिवारिक सदस्यों के मध्य मानसिक असंतोष और तनाव हो सकता है। रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बड़ों का स्वास्थ्य आप में से कुछ के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

धनु
आज कार्य स्थल पर न्याय और निष्पक्ष व्यवहार समय की मांग है। कईयों को नियम, नियमितता और वैधता के सन्दर्भ में जवाब देना पड़ सकता है। आज आपके द्वारा लिया गया कोई गलत निर्णय भविष्य में आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है। दिन के दौरान शेयरों या संपत्ति में निवेश की संभावना है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपके मित्र अथवा निकट सम्बन्धी आपकी सहनशीलता की परीक्षा ले सकतें हैं। बेहतर फैसलों के लिए परिवार के सदस्यों की राय लें। आप में से कुछ के लिए विदेशी व्यापार से सम्बंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मकर
दूर की या विदेश यात्रा से आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के ऊपर बेफिज़ूल का खर्चा ना करें और ना ही बच्चों की अनचाही मांगों को पूरा करें। जो लोग सरकारी नौकरी, मीडिया या ऐसे किसी चीज़ से जुड़े हुए हैं यह उनके लिए स्वर्णिम समय है। आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य आपकी भावनाओं की कद्र करेंगें। आप किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकतें हैं। आप अपनी प्यार भरी ज़िन्दगी में खुश रहेंगे। आप आपने प्रियतम के साथ विशेष पल बिताएंगे।

कुंभ
आज आपके लिए अनावश्यक क्रोध से बचना श्रेयकर रहेगा। हालांकि आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जाएगा। सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमें खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं, जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा।

मीन
आज आप में से कुछ को पूर्व में किये गए अपने अच्छे कार्यों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा एवं सम्मान प्राप्त हो सकता है। आर्थिक सन्दर्भ में आज अतरिक्त लाभ अर्जित करना आसान नहीं रहेगा, क्योंकि आपको अपनी साख बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकतें हैं। रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों से सुखद समाचार की उम्मीद की जा सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। आप में से कुछ छात्रों के सपने सच हो सकते हैं। आज कुछ का पारिवारिक जीवन उबाऊ हो सकता है।

Back to top button