रेपिस्ट राम रहीम के डेरा से छुड़ाई गईं 18 ‘शाही बेटी’, होगा मेडिकल टेस्‍ट

सिरसा. डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय से मंगलवार को 18 नाबालिग लड़कियां निकाली गईं। जिला प्रशासन अब इनका मेडिकल करवाएगा। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया, ‘सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 18 साल तक की 18 लड़कियां निकाली गई हैं। ये लड़कियां अब बाल संरक्षण अधिकारी की निगरानी में हैं। इन्हें अलग-अलग जगहों पर स्थित बाल संरक्षण संस्थाओं में भेजा जाएगा।’
18 'Imperial Daughter', who will be released from the camp of Rapist Ram Rahim, will be medical test

अब करीब 300 लोग ही बचे हैं…

ये भी पढ़ें:- भागने की तैयारी में था राम रहीम, मशीन गन लेकर गया था कोर्ट

– डीसी ने बताया कि इसके अलावा डेरे में रह रहे 650 लोग घर भेजे गए हैं। डेरे में अब करीब 300 लोग ही बचे हैं।
– डेरे की तरफ जाने वाली सड़कों को छोड़कर बाकी कस्बे में मंगलवार शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।
– हरियाणा-पंजाब में बंद इंटरनेट, एसएमएस सेवाएं शुरू हुईं। हरियाणा के 7 जिलों में बुधवार को शुरू होंगी। 
– डेरे ने कहा है कि राम रहीम के बेटे को गद्दी नहीं सौंपी गई।
– डेरा प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष विपाशना इंसा ने कहा कि डेरे के शिक्षण संस्थान व अन्य वाणिज्यिक गतिविधियां रोक दी गई हैं।
Back to top button