18 साल से इस गाँव में नहीं पैदा हो रहे हैं बच्चे, तो लोगों ने अपनाया यह तरीका

हमारे समाज में बच्चे कल की शान है लेकिन जापान का एक गांव ऐसा भी है जिसे घोस्ट विलेज यानी भूतों का गांव कहा जाता है। गांव का नाम है नोगोरो। यहां पिछले 18 साल में एक भी बच्चा पैदा नहीं हुआ। 7 साल पहले प्राइमरी स्कूल भी बंद हो गए। बच्चों की कमी पूरी करने के लिए उनके पुतले लगाए जा रहे हैं। खुश रहने और दूसरों को रखने की इस तरकीब की शुरुआत की सुकुमी आयानो ने। 70 वर्षीय आयानो बंद हो चुके स्कूलों की रौनक को पुतलों के जरिए लौटाने की कोशिश कर रही हैं।

आयानो कहती हैं, इस गांव में किसी बच्चे का जन्म हुए एक एक लंबा समय बीत चुका है। आयानो पिछले 7 सालों से डॉल फेस्टिवल को बढ़ावा दे रही हैं। उनकी इच्छा है यहां ज्यादा से ज्यादा बच्चे दिखें, इसलिए जगह-जगह बच्चों के पुतले बनाकर लगा रही हैं। जापानी की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है यानी यहां बुजुर्ग लोगों की संख्या ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: सुहागरात के दिन यहाँ दूल्हा-दुल्हन को नहीं मनाने दिया सुहागरात, सुनने के बाद आप भी…
खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की संख्या काफी हद तक कम है। ऐसे क्षेत्रों में लगातार जन्मदर गिरने के कारण रोजगार के अवसर भी खत्म हो रहे हैं। लाइफस्टाइल का स्तर गिर रहा है। नोगोरो की भी 40 फीसदी से अधिक आबादी की उम्र 65 साल से भी ज्यादा है। 70 वर्षीय सुकुमी आयानो बंद हो चुके स्कूलों की रौनक को पुतलों के जरिए लौटाने की कोशिश कर रही हैं।





