18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पंचांग : जानिए किसकी किस्मत चमकेगी आज

आप सभी का मंगल हो.

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पंचांग 

ऋतु- बसंत
माह- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
तिथि- तृतीया
सूर्य- उत्तरायण
सूर्योदय- 05:34
सूर्यास्त- 06:26
राहूकाल (अशुभसमय) दोपहर 12:00से 01:30 तक
दिशाशूल- उत्तर
शुभदिशा- दक्षिण
अमृतमुहूर्त- प्रातः07:30 से 09:00 बजे तक

 

18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल

मेष:-आज आप  स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। आपकी मेहनत का परिणाम भी आज आपको मिल सकता है।
राशिरत्न:-मूंगा

28 मार्च दिन बुधवार का राशिफल: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए लेकर आ रह है बड़ी खुशखबरी

वृषभ:-आज आप अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरी मे बदलाव देखने को मिल सकते है। सहकर्मियो की सलाह काम आ सकती है। यात्रा लाभ मिलेगा नौकरी में समय लग सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज व्यापार में उत्तम लाभ मिल सकता है।  संबधो मे सुधार होगा, मित्र सहयोग के लाभ के भी योग बन रहे है। थोडा समय निकालकर आराम करने की कोशिश करें ।कृषि कार्यों में उन्नति सम्भव है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार- धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम प्रसंग के लिए समय ठीक है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- कार्यक्षेत्र मे आज माहौल तनाव पूर्ण रह सकता है इसके लिए आप आज स्वंय पर संयम रखे और अपनी वाणी को मधुर रखे। लंम्बी यात्रा करने से बचे।
पारिवारिक सहयोग आपको सफलता दे सकेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज आपका अधिक समय मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने का होना संभव है । इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
राशिरत्न:-मूंगा

धनु:-आज आपको व्यापार से आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मीगण आपको सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आपका व्यापार सामान्य रहेगा।कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आपके स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। कार्यक्षेत्र पर दिन सामान्य रहेगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी।
राशिरत्न:-मीन

।। 18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का विशेष महत्व ।।

  1. आज बसंत ऋतु वैशाख माह शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है।
    2. आज भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव है।
    3. आज अक्षय तृतीया है।आज के दिन स्वर्ण दान व खरीदना बेहद लाभ दायक होता है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।

बिस्व भरन पोषन कर जोई। ताकर नाम भरत अस होई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि गुरु देव वशिष्ठ जी अब माता कैकेयी व माता सुमित्रा के पुत्र का नाम करण करते हुवे कहते हैं हे नृप श्रेष्ठ ये जो कैकेयी के गोद मे बालक है ये पूरे विश्व का भरण -पोषण करता है इसका नाम मैं भरत रखता हूं ये प्राणी मात्र को भगवत भक्ति से भरने वाला है, ये राम का प्रेम ही समझो।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, व संगीतमय श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पंचांग 

18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पंचांग  18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पंचांग  18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पंचांग 18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पंचांग 18 अप्रैल 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पंचांग 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button