16 साल के छात्र से 1 साल तक 15 छात्रों ने किया सामूहिक कुकर्म

मुंबई। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक स्कूली छात्र से करीब 15 साथियों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। ये आरोपी 16 वर्षी छात्र से करीब एक साल से कुकर्म कर रहे थे। कुकर्म के बाद असहनीय दर्द होने पर पीडि़त छात्र ने अपने एक साथी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पीडि़त छात्र ने पुलिस से शिकायत की है। मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 15 में से 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सबसे पहले पड़ोसी छात्र ने किया कुकर्म
पुलिस के अनुसार, 2016 में पीडि़त छात्र के पड़ोसी दोस्त ने उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन में इसकी वीडियो बना ली। बाद में आरोपी ने अपने दूसरे दोस्तों को भी यह वीडियो दिखाई। इससे पीडि़त छात्र बहुत डर गया और अपने परिजनों की घटना की जानकारी नहीं दी।
पीडि़त छात्र को ब्लैकमेल भी किया
पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपी छात्र ने पीडि़त को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीडि़त पर दूसरे लोगों के साथ सेक्स करने का दबाव बनाया। साथ ही ऐसा नहीं करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। इससे पीडि़त छात्र डर गया। बाद में आरोपी पीडि़त छात्र को इलाके के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में ले गया, जहां उसके दोस्तों ने उसके साथ कुकर्म किया।
पीडि़त छात्र से रुपए भी मांगे
पुलिस के अनुसार, करीब दो महीने पहले एक आरोपी ने पीडि़त छात्र से रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुपयों की मांग की। पीडि़त ने रुपए ने होने की बात कहकर देने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार, 26 जून को आरोपी पीडि़त छात्र को एक कोने में ले गया और उसके साथ फिर कुकर्म किया।
चार बार हुआ कुकर्म
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीडि़त के साथ चार बार कुकर्म किया। पीडि़त की शिकायत के अनुसार, दो हफ्ते पहले उससे आखिरी बार कुकर्म किया है। पुलिस के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने पीडि़त के साथ मारपीट भी की। बीते सोमवार को असहनीय दर्द होने पर पीडि़त ने अपने एक दोस्त को इसकी जानकारी दी। इस दोस्त ने निर्माण कार्य से जुड़े एक सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी। यह सुपरवाइजर पीडि़त छात्र को पुलिस स्टेशन ले गया और शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: बीच में उतारा कंडोम तो महिला ने खिलायी जेल की हवा

मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कूपर अस्पताल में पीडि़त की मेडिकल जांच कराई। मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सातों आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने के बाद डोंगरी बालसुधार गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





