16 वर्षीय लड़की का हुआ पहली कक्षा मे एडमिशन,उसके तुरंत बाद हुई ऐसी घटना…

कहा जाता है जिंदगी में शिक्षा का होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बिना व्यक्ति की जिंदगी का कोई मकसद नहीं रह जाता है। आज आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे है जहां पहले तो परिजनों ने अपनी बच्ची को स्कूल नहीं भेजा. और जब उसकी उम्र 16 साल की हो गई तो उसका एडमिशन पहली कक्षा में करवा दिया। जब लोगों ने 16 वर्ष की स्टूडेंट को पहली कक्षा मे देखा तो हैरान रह गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ उससे स्कूल प्रशासन हैरान रह गया।

दरअसल केराकत कोतवाली थाना इलाके के एक गांव की किशोरी उस समय घर से भाग गई जब उसके सहपाठी स्कूल में उसे चिढ़ाते थे। कम उम्र के बच्चे उसे ताना मारकर चिढाते थे। जिसके चलते वह स्कूल से फरार हो गई। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशदगी दर्ज कराई हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की को पास के गांव से बरामद कर लिया। जहां लड़की ने भागने का कारण सहपाठियों द्वारा चिढाना बताया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह घर से निकल कर खेत में पहुंची जहां से उसने स्कलू ड्रेस को चेंज किया और बेग व स्कूल ड्रेस वहीं छोड़कर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां से एक पैसेंजर ट्रेंन पकडकर पास के शहर मरे चली गई। जहां एक परिचित महिला की नजर लड़की पर पडी तो वह उसे अपने साथ लेकर आ गई। इधर देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए और अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। किशोरी जहां रह रही थी वहां एक लड़के ने उसे पहचान लिया जिसकी सूचना उसने उसने उसके गांव तक पहुंचा दी। जिसके बाद पुलिस ने लडकी को बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया। हालांकि इस दौरान लड़की ने बताया कि उसके साथ किसी भी तरह का कुछ गलत नहीं हुआ है।
Back to top button