16 इंच कमर वाली एवं सबसे बड़े हिप वाली महिला

दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं। इनमें से कोई अपनी अजीबोगरीब बॉडी की वजह से तो कोई विचित्र आदतों की वजह से पॉपुलर हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से कोई ईंट खाता है, तो कोई बिना आंख-नाक के पैदा हुआ। कोई 17 की उम्र 70 का लगता है तो कोई ईंट खाकर पेट भरता है।
16 इंच कमर वाली एवं सबसे बड़े हिप वाली महिला

16 इंच पतली कमर वाली है ये महिला… 

न्यूयॉर्क की इस 29 वर्षीय मॉडल केली ली डीके की चाहत कार्टून कैरेक्टर की तरह दिखना था। ऐसे में इस महिला ने सात सालों तक लगातार स्टील बॉन्ड टाइट कॉर्सेट (महिलाओं के लिए क्लोज फिटिंग फाउंडेशन गारमेंट) का इस्तेमाल किया। इसका नतीजा ये हुआ कि अब केली की कमर की साइज सिर्फ 16 इंच है। केली खुद को टॉम ब्वॉय बताती है। उसने कहा, “कॉर्सेट ट्रेनिंग ने मुझे बचपन के शर्म से बाहर निकलने में काफी मदद की।” साथ ही कहा, “जब मैं छोटी थी, तो बहुत शर्मीली थी। लेकिन कॉमिक्स बुक्स में जिस तरह कार्टून कैरेक्टर का चित्रण किया जाता था, वो मुझे बहुत पसंद था।”
most-bizarre-people-2_146
मिकेल रुफिनेली – सबसे बड़ी हिप वाली महिला
अमेरिका के लॉस एंजिलिस की रहने वाली मिकेल रुफिनेली दुनिया की सबसे बड़ी हिप वाली महिला हैं। इनका हिप 8 फीट है, जिसकी वजह इनकी लाइफ कई परेशानियां भी आती हैं। कहीं जाने के लिए इन्हें प्लेन की दो टिकट लेनी पड़ती है, वहीं कार में भी ये मुश्किल से घुस पाती हैं। इनके 4 बच्चे हैं।
most-bizarre-people-3_146
लिया बेनिनगॉफ-आरो ड्रवेन- रियल लाइफ वैम्पायर
ब्रिटेन के लिया बेनिनगॉफ और उनका ब्वॉयफ्रेंड आरो ड्रवेन एक रियल लाइफ वैम्पायर के जैसे हैं। आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि ये लोग एक-दूसरे का खून पीते हैं। बताया जाता है कि ये दोनों अन्य प्रेमी जोड़ों से अलग अपना प्यार ज्यादा मजबूत और विश्वसनीय बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एक-दूसरे का खून पीने की योजना बनाई। हालांकि, पहले यह विचार आरो ड्रवेन का था, लेकिन बाद में बेनिनगॉफ भी इसके लिए मान गई। इस तरह पहली बार आरो ने रेजर से अपना शरीर काट कर बेनिनगॉफ को अपना खून पीने के लिए दिया।
most-bizarre-people-4_146
मरमेड गर्ल
पेरु में एक ऐसी लड़की का जन्म हुआ था, जिसके पैर एक-दूसरे से चिपके हुए थे। इस लड़की का नाम मिलाग्रोस सेरोन है। हालांकि, पैरों की सर्जरी के बाद ये लिटल मरमेड सामान्य बच्चों की तरह चलने लगी। डॉक्टर्स ने बताया कि ये मरमेड सिंड्रोम की वजह से हुआ था। लगभग 1 लाख बच्चों में से कोई 1 ही इस सिंड्रोम का शिकार होता है।
Back to top button