15 साल की किशोरी को अगवा कर किया बलात्कार, मामला हुआ दर्ज

बलिया: बलिया रेवती थानाक्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी का अपहरण गांव के ही सोनी साहनी ने नौ जून को किया था.15 साल की किशोरी

पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता द्वारा रविवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि सोनी ने किशोरी को गुजरात के सूरत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Back to top button