15 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

मेष- व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। सफलता और सम्मान प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। सक्रियता से प्रभावित करेंगे। दिन शुभ।
वृष- घर में आनंदवर्षा बनी रहेगी। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय साझा करेंगे। संसाधन बढ़ेंगे। बड़ों के वात्सल्य से अभिभूत रहेंगे। दिन सुखकारक। स्वार्थ और पूर्वाग्रह से बचें।
मिथुन- बंधुजनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा। आलस्य छोड़ें।
कर्क- रहन सहन श्रेष्ठ बना रहेगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे। उत्सव आयोजन के होस्ट भी हो सकते हैं। मेहमानों को यथाशक्ति मान दें।
सिंह- अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। भाग्य और कर्म के संयोग से असंभव भी संभव होगा। पर्सनल लाइफ में सुख सौख्य बढ़ेगा। पार्टनर अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। दिन श्रेष्ठ।
कन्या- शुभ कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी दिखाएंगे। दान धर्म में रुचि बनी रहेगी। विवाद और बहस से बचें। खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएं। अनावश्यक परिश्रम से बचें। दिन सामान्य शुभ।
तुला- विश्व कल्याण की भावना से कार्य करने की सोच रखें। आपके हित स्वतः सधे रहेंगे। प्रतिभा को मंच मिलेगा। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन आर्थिक पक्ष को मजबूती देने वाला।
वृश्चिक- प्रयास और प्रयोगों को समर्थन मिलने से उत्साहित रहेंगे। जिम्मेदारियों को आगे बढ़कर स्वीकार करेंगे। सम्मानित हो सकते हैं। विरोधी स्वतः पीछे हटेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
धनु- भाग्य की प्रबलता का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। सफलता की नई उूंचाईयां छू सकते हैं। आत्मविशास में वृद्धि होगी। सभी संबंधितों का समर्थन प्राप्त होगा। मित्रों को समय देंगे।
मकर- श्रेष्ठ वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। हर का बात का समर्थन की आदत पर अंकुश लगाए। योजना बनाकर कार्य करें। दिन सामान्य शुभकारक।
कुम्भ- पर्सनल और पेशेवर दोनों ही मामलों में बेहतर करेंगे। तार्किक एवं वाणिज्यि कार्यों में रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही पूरा करने की सोच रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मीन- कार्य की शुरूआत से पहले उचित विचार अवश्य करें। विपक्ष को कमजोर न आंकें। क्षमता से अधिक दिखाने के प्रयास में उधार लेने से बचें। दिन सामान्य शुभ। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।





