15 दिसंबर तक बैंकों में जमा होंगे पुराने नोट, वायरल हुआ मैसेज

15 दिसंबर तक बैंकों में जमा होंगे पुराने नोट, वायरल हुआ मैसेज…. नोटबंदी के बाद से सोशल मीडिया में कई अफवाहें तैर रही है। ताजा अफवाह 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बैंकों में जमा कराने से जुड़ी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज में कहा जा रहा है कि 15 दिसंबर तक ही 500 और 1000 के पुराने नोट बैंकों में जमा करा सकते हैं।

15 दिसंबर तक बैंकों में जमा होंगे पुराने नोट, वायरल हुआ मैसेज

अभी अभी: मोदी सरकार ने जारी किया फरमान, तुरंत डिलीट करें…

मैसेज में दावा किया गया है कि सरकार किसी भी वक्त बैंकों को पुराने नोट अस्वीकार करने के लिए कह सकती है। 15 लाख करोड़ रुपए बैंकिंग सिस्टम से वापस लाने का सरकार का लक्ष्य था। अब तक 10 लाख करोड़ रुपए बैंकों में जमा हो चुके हैं। सरकार 5 लाख करोड़ रुपए की सरप्लस वैल्यू को ब्लैक मनी मानने पर विचार करेगी। जब वायरल मैसेज के संबंध में आरबीआई के अधिकारियों से पूछा गया।

बड़ी खबर: नोटबंदी पर राष्ट्रपति का बड़ा बयान कहा- पद छोड़ दें प्रधानमंत्री

आरबीआई के डिप्टी गर्वनर से पूछा गया तो उन्होंने कहा,डेडलाइन लगातार समीक्षा के दायरे में है। अभी तक प्रोग्राम 30 दिसंबर तक है। हालांकि आरबीआई अधिकारी ने न तो दावे को खारिज किया और न ही समर्थन किया लेकिन यह स्पष्ट है कि बैंकों में पुराने नोट जमा कराने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर ही है। हालांकि सरकार हालात के अनुकूल फैसला ले सकती है। आरबीआई के डिप्टी गर्वनर आर गांधी ने डेडलाइन को लेक कहा,यह कॉन्टिन्यूअसल रिव्यू है। फिलहाल प्रोग्राम 30 दिसंबर तक है।

अभी-अभी: पेटीएम का बड़ा ऐलान, छह महीने पुराने यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा इनाम

सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। लोगों को 9 नवंबर से 30 दिसंबर तक पुराने नोट एक्सचेंज कराने या बैंकों में जमा कराने को कहा गया। इस फैसले के कारण 14 लाख करोड़ या 86 फीसदी करेंसी मार्केट से बाहर हो गई थी। हालांकि सरकार ने 24 नवंबर तक 500 और 1000 के पुराने नोटों को कई जगहों पर चलाने की अनुमति दी थी। बाद में इस डेडलाइन को 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था।

……न्यूज़मंथन.कॉम से साभार

Back to top button