148 रुपये के रिचार्ज पर पाएं 75रु. का कैशबैक, और साथ में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग

अगर आप किसी ऐसे बेहद ही सस्ते प्लान की तलाश में जिसमें आपको डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 50 फीसदी कैशबैक मिले तो यह खबर आप ही के लिए है। इस ऑफर के तहत 148 रुपये के रिचार्ज पर 75 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की सीधी टक्कर जियो के 149 रुपये वाले प्लान से होगी।

148 रुपये के रिचार्ज पर पाएं 75रु. का कैशबैक, और साथ में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंगक्या है 148 रुपये के प्लान की शर्तें?

सबसे पहले आपको बता दें कि इस प्लान को एयरसेल ने पेश किया है और इसके लिए कंपनी ने अमेजॉन से पार्टनरशिप की है। इस प्लान की कीमत 148 रुपये है जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 5GB, 3G/2G डाटा मिलेगा।

इस प्लान के तहत रोज 200 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। साथ ही अगर आपको 75 रुपये का कैशबैक चाहिए तो रिचार्ज एयरसेल ऐप के जरिए कराना होगा। यह प्लान कंपनी के प्री-पेड ग्राहकों के लिए है।

बता दें कि इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने में 999 रुपये का प्लान पेश किया था जिसके तहत 30 दिनों तक रोज 30 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यह प्लान 2G और 3G दोनों तरह के ग्राहकों के लिए होगा। यानी 30 दिन में आपको 900 जीबी डाटा मिलेगा। 

 
Back to top button