तो बजाज दोपहिया और तीनपहिया वाहन की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी

दोपहिया और तीनपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने सोमवार को सितंबर 2017 में निर्यात सहित कुल बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी के अनुसार, इसकी कुल बिक्री समीक्षाधीन महीने में 2016 के 376,765 वाहनों से बढ़कर 428,752 वाहनों की हो गई।तो बजाज दोपहिया और तीनपहिया वाहन की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी
बजाज ऑटो की कुल घरेलू बिक्री बीते साल के सितंबर महीने के 255,592 वाहनों से बढ़कर बीते महीने में 281,779 वाहनों तक पहुंच गई। यह बीते साल के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा रही। 

इसी तरह पिछले महीने के दौरान इसके कुल निर्यात में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह सितंबर 2016 के 121,173 वाहनों से बढ़कर 146,973 हो गई।

समीक्षाधीन महीने में कंपनी की कुल मोटरसाइकिल बिक्री 11 फीसदी बढ़ी। यह सितंबर 2016 के 331,976 वाहनों से बढ़कर समीक्षाधीन माह में 369,678 वाहनों तक पहुंच गई।

ये भी पढ़े: Whatsapp बिजनेस ऐप ने देशभर में मचाई धूम

इसके अलावा, कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह सितंबर 2016 के 44,789 वाहनों से बढ़कर समीक्षाधीन माह में 59,074 वाहनों तक पहुंच गई।

 
Back to top button