14 साल की लड़की बच्चा लिए पहुंची थाने, बोली ये मेरा…

चोपना थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी ने उसके साथ हुए दुराचार के मामले में चोपना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद से की है।
घर में नौकरानी को अकेली देख, बाबा ने कि यह घिनौनी हरकत: वीडियो

14 साल की लड़की बच्चा लिए पहुंची थाने
वह दुराचार के चलते जन्मे और अब 2 माह के हो चुके बच्चे के साथ शिकायत करने पहुंची। कार्रवाई ना होने पर मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग से शिकायत की बात पीड़िता ने कही है।
पत्नी को न्यूड कर सड़क पर घुमाया, वायरल हो रही वीडियो…
पुलिस महानिरीक्षक से की शिकायत में 14 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह ग्राम कुंडी की रहने वाली है और अनुसूचित जनजाति की है। गांव के युवक मेंदलाल पिता अचरसिंह के द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार 2 साल तक दुराचार करता रहा। गर्भवती होने के बाद जब उससे शादी का कहा तो वह मुकर गया। इसलिए वह 3 महीने पहले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने चोपना थाना गई थी।
इस पर थाना प्रभारी नेपाल सिंह ने डेढ़ घंटे तक उसे और उसके पिता को आरोपी को बुलवाने के बहाने बिठा कर रखा और उसके बाद से आरोपी युवक फरार है। उनकी रिपोर्ट आज तक दर्ज नहीं की गई। वह कई बार थाने गई, लेकिन कह दिया गया कि कुछ नहीं हो सकता। दुराचार के चलते जन्मा बच्चा अब 2 महीने का है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग और पुलिस महानिदेशक से शिकायत करने की बात कही है।





