14 मई तक इन राशियों को शुक्र दिलाएगा बड़ा फायदा, बदल जाएगी किस्मत

शुक्र ग्रह को सुंदरता,भौतिक सुख-सुविधा और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। यह ग्रह अपनी चाल बदलकर वृष राशि में आ गया है। इस राशि में यह 14 मई 2018 तक रहेगा। यह अपनी ही राशि में गोचर हुआ है, जिसके कारण से कई राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।14 मई तक इन राशियों को शुक्र दिलाएगा बड़ा फायदा, बदल जाएगी किस्मतमेष राशि- मेष राशि के लिए शुक्र का परिवर्तन कई तरह के शुभ समाचार एक साथ देखने को मिल सकता है। धन लाभ प्राप्त होंगे और साथ ही साथ नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के भी कई अवसर मिलेंगे। कुछ जोखिम भरे निर्णय भी ले सकते हैं।

वृष राशि- खुद की राशि में शुक्र के आने से बड़े से बड़े काम में आसानी से सफलता मिलेगी। पैसे की आवक बढ़ने से आपकी लाइफ स्टाइट पहले से बेहतर होगी और परिवार में सुख शान्ति रहेगी।

मिथुन राशि- राशि परिवर्तन से कीमती चीजों पर खर्चा हो सकता है। इसके प्रभाव से आप खुद के शौक पूरे करने के लिए खर्चा करेंगे। लेकिन सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। मान-सम्मान के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को कहीं से अचानक कोई बड़ा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। यह धन लाभ के रूप में भी हो सकता है। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जो भविष्य के लिहाज से आपके लिए बहुत कारगर सिद्ध होगा।

सिंह राशि- नौकरी और व्यापार में कोई बड़ा फायदा देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ बड़े लोगों के साथ वार्ता हो सकती है जिसका सकारात्मक प्रभाव बाद में देखने को मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे है।

कन्या राशि- इस राशि वाले लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। हालांकि इस दौरान किसी काम को बिना सोचे समझे करने से परेशानी में पढ़ सकते हैं। सेहत खराब हो सकता है। परिवार में शांति और संयम रखे। जोश में आकर होश न खोए यानि जल्दबाजी करने से बचें।

तुला राशि- यह आठवें भाव में आ रहा है जिसके कारण सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घर पर परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव बढ़ने के संकेत है। काम में रुकावटें आने लगेगी जिसके परिणाम स्वरुप धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातको के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ संकेत ला सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसके कारण से आपकी लाइफ स्टाइल पहले से और भी अच्छी हो सकती है। कामकाज में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी।

धनु राशि- इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का वृष राशि में परिवर्तन का असर मिला-जुला हो सकता है। कहीं आपको फायदा हो सकता है तो कहीं किसी काम में आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। शुक्र के प्रभाव के कारण विरोधी आपके ऊपर हावी रहने की कोशिश करेंगे। लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी।

मकर राशि – शुक्र के कारण इस राशि के जातकों की मुलाकात ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके काम को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। पुरानी समस्याएं खत्म होगी। परिवार में सुख शान्ति रहेगी और इनकम में बढ़ोत्तरी होने के आसार है।

कुंभ राशि- शुक्र ग्रह का सबसे ज्यादा असर राशि के जातकों पर पड़ेगा। इन्हें प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कोई बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है। यहीं से इनकी गाड़ी आगे निकल जाएगी। नौकरी और व्यापार में धन लाभ होगा। अधिकारी आपके कामकाज से प्रभावित हो सकते हैं।

मीन राशि- किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। धन कामने के कई मौके मिल सकते हैं जिससे आपके जीवन स्तर में सुधार हो सकता है। शुक्र के असर से विदेश यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी और बिजनेस में किसी तरह का बदलाव करने का मन बना सकते हैं। आपके कामकाज की हर तरफ तारीफ होगी।

Back to top button