12वीं की गर्ल स्टूडेंट ने जान दी, ताकि दहेज खर्च के कारण खुदकुशी न कर लें पिता

मुंबई. शादी के खर्च से परेशान होकर गरीब पिता कहीं खुदकुशी न कर ले, यह सोचकर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने जान दे दी। बड़ी बहन की शादी के बाद उसके पिता पर काफी कर्जा चढ़ गया था। अब उसे दूसरी बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। जान देने की ये वजह बताई…

– दरअसल, 18 साल की सारिका को डर था कि पैसे की चिंता में डूबे पिता खुदकुशी जैसा कदम न उठा लें।
– घटना मंगलवार को परभणी जिले के जावलाजुटा गांव में हुई। सारिका का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला।
– पिता के नाम छोड़े सुसाइड नोट में उसने जान देने की वजह बताई है।
ये भी पढ़े: अभी अभी: तमिलनाडु में बनेगी NDA की सरकार! AIADMK के दोनों गुट बीजेपी में होंगे शामिल, पीएम मोदी से की मुलाकात
यह दूसरा मामला
– पिता को दहेज के बोझ से बचाने के लिए बेटी की आत्महत्या का महाराष्ट्र में चार महीने के अंदर यह दूसरा मामला है।
– पिता को दहेज के बोझ से बचाने के लिए बेटी की आत्महत्या का महाराष्ट्र में चार महीने के अंदर यह दूसरा मामला है।
– अप्रैल में भी लातूर में 21 साल की शीतल ने पिता को दहेज के बोझ से बचाने के लिए जान दे दी थी।
– पिछले साल जनवरी में भी 18 साल की माेहिनी ने सुसाइड कर लिया था। उसने सुसाइड नोट में सवाल उठाया था- दहेज आखिर क्यों देना चाहिए।





