12 दोहरे शतक बनाने वाला विश्व का इकलौता बल्लेबाज़, विराट आज बना सकते हैं रिकॉर्ड

अगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ की बात करे तो उसमे सबसे पहला नाम महान बल्लेबाज़ सर डॉन ब्रैडमैन का आता है जिनके नाम 12 दोहरे शतक हैं।

वहीं विराट इस सूची में 6 शतकों के साथ छठे स्थान पर हैं। उनके बल्ले से अगर दोहरा शतक निकलता है तो वे टॉप-5 में शामिल हो जायेंगे।

भारतीय बल्लेबाज़ों में विराट सर्वाधिक 6 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। विराट एक और दोहरा शतक लगाते ही सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन जायेंगे।

Back to top button