12 फरवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज जॉब के हिसाब के काफी बढ़िया दिन बीतने वाला है। नेत्र विकार जन्म ले सकते हैं। नौकरी-व्यवसाय में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। आज आपके विरोधी कमजोर रहेंगे। यदि लोन की उम्मीद कर रहे हैं तो आज उस दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

वृषभ राशिफल— जीवनसाथी का स्वभाव उग्र हो सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। यात्रायें लाभप्रद रहेगी। पेट में तकलीफ हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में तनाव रहेगा।

मिथुन राशिफल— भावुकता में नियन्त्रण रखना होगा। लोग आपकी उदारता का मजाक उड़ा सकते है। आज उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बैठाने में मुश्किल आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। घर में तनाव हो सकता है।

कर्क राशिफल— आपमें आत्मविश्वास प्रचूर मात्रा में रहने वाला है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नया प्रोजेक्ट आज शुरू करने के लिये बेहतरीन दिन है। धन लाभ प्राप्त होगा। लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी।

सिंह राशिफल— रुढ़िवादी विचारों से आज आपको बचना चाहिये। परिवार के सदस्यों का आज सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी को मंहगा गिफ्ट दे सकते हैं। कार्यों में ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा। लोग आपकी समस्या को गम्भीरता से नहीं लेंगे।

कन्या राशिफल— सभी योजनायें आज सफल होंगी। व्यवसाय में जबर्दस्त आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों और बड़े भाई-बहनों के साथ प्रेम और सौहार्द मजबूत होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी।

तुला राशिफल— मन में अचानक से पलायनवादी विचार तैर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर थोड़ा धैर्य रखें। जल्दबाजी में कोई बात न बोलें। विवादों में अपनी टांग न अड़ायें। किसी कार्य विशेष को लेकर के यात्रा करनी पड़ सकती है। दिन तनाव भरा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— पुरानी चुनौतियों को सुलझाने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य के प्रति जबरदस्त उत्साह रहेगा।

धनु राशिफल— कार्यक्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। सामजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। मंहगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होगा। आपका मन शान्त रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशिफल— जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है। बॉस आपके काम की तारीफ करेगा। आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थान की यात्रा का विचार बनेगा।

कुम्भ राशिफल— अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायें बढ़ सकती हैं। घर में तनाव का माहौल रहेगा। मन में अज्ञात भय पैदा हो सकता है। कोई गुप्त बात सामने आ सकती है। कार्यस्थल में झगड़ा हो सकता है। बहसबाजी से बचें।

मीन राशिफल— आज समय का बखूबी प्रयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। लव कपल्स आज वैवाहिक बन्धन में बंधने का विचार करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

Back to top button