12 जुलाई 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— आज का दिन आपका उत्साह के साथ गुजरेगा। छोटे भाई-बहन से आपको अपने व्यावसायिक कार्यों में साथ-सहकार मिलेगा। हाथ में लिए हुए कार्यों में सफलता व यश शीघ्रता से मिलेगा। मनवांछित वस्तुएं प्राप्त हो सकती है।18 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इस महीने का यह हफ्ता इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

वृषभ राशिफल— आज परिवार से मनमुटाव के कारण अशान्ति रहेगी। आप अति महत्वपूर्ण कार्य न करें तो अधिक योग्य रहेगा। दैनिक व्यापार में व्यय की संभावना रहेगी एवं आर्थिक चिन्ता सताएगी। किसी कार्य का निष्पादन योजना अनुसार ना होने के कारण मानसिक अशान्ति रहेगी।

मिथुन राशिफल— आज का दिन आप प्रफुल्लित रहेंगे एवं भाग्योदय में वृद्धि होगी। आपका विचार आज आप अन्य लोगों के ऊपर बैठा सकते हैं। शारीरिक एवं मानसिक शान्ति पूरे दिन रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे तथा धनलाभ की इच्छा पूर्ण होगी।

कर्क राशिफल— आज आय की जगह व्यय का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की ओर मन थोड़ा केन्द्रित करें। आज आप अपने स्वतन्त्र अस्तित्व को बाजू पर रखें या मानसिक ठेस खाने की तैयारी रखें। हाथ में लिए हुए कार्यों में हानि एवं अपयश मिलेगा।

सिंह राशिफल— आज का दिन स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा एवं संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। सुमित्रों का पूरा सहकार प्राप्त होगा। शेष-उधार धन किसी के पास जमा है तो आज थोड़ी सी कार्यवाही से ही वापस आ सकता है। परामर्श शक्ति में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपको शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आप अपने सभी कार्यों को एक बाजू रखकर अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान केन्द्रित करेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों का सहयोग आपको व्यवसाय आगे की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

तुला राशिफल— आज आपकी रूचि धार्मिक कृत्यों एवं संस्थाकीय कार्यों में अग्रसर होगी। आज पूरा दिन आप ज्यादा से ज्यादा परोपकारीय सेवा के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सार्वजनिक कार्यों एवं सत्कर्म से यश एवं कीर्ति में वृद्धि होगी। मन शान्त रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन यदि आप पहले से अस्वस्थ है तो सावधानी और भी रखनी होगी। आज आपको अधिक जरूरत अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने की होगी। परिचितों एवं स्नेहीजनों से बातचीत में कठोरता या अपशब्द को रोकें। शत्रुओं से बचें।

धनु राशिफल— आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा। जटिल रोगों में भी राहत मिलेगी। मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। आपके अधिक से अधिक कार्य बिना अड़चन के पूर्ण होंगे। आज जीवन साथी से आप सर्वाधिक प्रेम एवं सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

मकर राशिफल— आज के दिन किए गए योग्य श्रम से उचित फल एवं सफलता पाएंगे। आज आपकी अधूरी इच्छा एवं मनोकांक्षा पूर्ति होगी। आरोग्य में वृद्धि होगी, आत्मबल आपका साथ देगा। मानसिक सुख एवं आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशिफल—आज आप अपनी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति के ज़रिये महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता एवं यश पाएंगे। दैनिक व्यापार एवं वायदे के व्यापार में अनुभव के आधार पर अनुकूल स्थिति रहेगी। आपका पूरा दिन शुभफलदायक गुजरेगा।

मीन राशिफल— आज आपका दिन सर्वाधिक प्रकार से थोड़ा अनिष्टदायक व्यतीत हो सकता है। प्रवास आज ज़रूरी न हो तो टाल दें। पारिवारिक छोटी-मोटी परेशानियां मानसिक अशान्ति पैदा करेंगी। वाहन चलने में पूरी सावधानी रखें।

Back to top button