12वीं की छात्रा से किरायेदार ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली के नांगलोई में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक पीड़िता के मकान में किराये पर रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
12वीं की छात्रा से किरायेदार ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 26 जून को सूचना मिली कि नांगलोई में रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहने वाले मुस्तकीन (28) ने चार दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़े: राष्ट्रपति चुनाव: मीरा कुमार आज दाखिल करेंगी नामांकन, 17 विपक्षी दलों के नेता रहेंगे मौजूद

किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
 
Back to top button