11 जून 2018 आर्थिक राशिफल: जानिए, आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

मेष:

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी हो जाएंगी, जिसे आप सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।11 जून 2018 आर्थिक राशिफल: जानिए, आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

वृषभ:

राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेष्ट रहें।

कर्क:

आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे।

सिंह:

आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी।

कन्या:

वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला:

अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। व्यर्थ की भागदौड़, पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक:

कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु:

कार्यों में सफलता, घर में धन-धान्य की वृद्धि, मित्रों से धन का लाभ, शत्रुओं पर विजय और मनोर्थ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। जो काम आपको सबसे प्रिय है, आज वहीं करने का मौका मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी।

कुंभ:

कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई-बंधुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा।

मीन:

आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोधी पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।

Back to top button