11 आईफोन एक्स के साथ मुंबई एअरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्स

महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई कस्टम के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने एक व्यक्ति से  हाल ही में लांच हुए 11 आईफोन एक्स जब्त किए. इनकी कीमत की कीमत 10,57,388 रुपये है.मुंबई एअरपोर्ट

सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि भावेश रज्जीभाई विरानी नामक व्यक्ति कल रात हॉन्गकॉन्ग से मुम्बई लौटा था. airport पर उसके सामान की तलाशी के दौरान सामान में 11 आईफोन-एक्स बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया, “हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह इतने सारे फोन क्यों लेकर जा रहा था और कहीं इसके पीछे कोई गिरोह तो नहीं है.” बाजार में 11 मोबाइल फोन की कीमत 10,57,388 रुपए है.

इसे भी पढ़े: पीएम मोदी का बयान, जीएसटी को और आसान बनाएगी सरकार

आईफोन एक्स भारत में 3 तारीख को लॉन्च हुआ था और प्रत्येक फोन की कीमत 90 हजार से एक लाख रुपये के बीच है. iPhone X को वॉटर प्रूफ बॉडी के साथ पेश किया. इसमें फेस आईडी रिकग्निशन फीचर है. इसमें यूजर चेहरे को पासवर्ड बनाकर फोन को अनलॉक कर सकेंगे.  बताया जा रहा है कि इस फीचर को 15 हजार इंजीनियर ने 6 साल की मेहनत से तैयार किया है. साथ ही फोन में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिल रही है. इसमें वायरलैस पॉड पर रखकर मोबाइल को चार्ज कर पाएंगे.

Back to top button