11 साल की लड़की ‘नींबू पानी’ पिलाकर ने कमाए 70 करोड़

MiKaila-1459593528एजेन्सी/टेक्सास।किस्मत के दरवाजे कब खुल जाएं कहा नहीं जा सकता। यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है 11 वर्षीय मिकाइला उल्मेर पर। मिकाइला ने एक डील से 1.10 करोड़ डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपए) की भारी भरकम राशि कमाई है। मिकाइला ने हाल ही में 55 होल फूड स्टोर्स से अपने लेमनेड (नींबू पानी) के ब्रैंड की बिक्री के लिए डील की है। 

‘बी स्वीट’ नाम का ये पेय अब 55 होल फूड स्टोर्स ने अपने टेक्सास, ओकलाहामा, अरकसांस और लुसियाना के स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। यदि यह क्षेत्रीय स्टोर्स में लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहा तो इसे पूरे देश में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

Back to top button